एक्सप्लोरर

यूपी निकाय चुनाव: कल बिगुल फूकेंगे सीएम योगी, 14 दिनों में होंगी 40 सभाएं

ये पहली बार है जब यूपी के किसी सीएम ने निकाय चुनाव के लिए जी जान लगा दी है. 19 नवंबर की रात योगी आदित्यनाथ अपने शहर गोरखपुर पहुंच जाएंगे. फिर अगले चार दिनों तक वही रहेंगे.

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ 14 नवंबर से यूपी के तूफानी दौरे पर निकल रहे हैं. निकाय चुनाव में प्रचार के लिए वे  14 दिनों में 40 सभाएं करेंगे. सीएम योगी ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की स्टाइल में धुआंधार प्रचार की तैयारी की है. पहली बार बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए बीते रविवार को घोषणापत्र जारी किया. इस चुनाव को योगी सरकार की पहली परीक्षा माना जा रहा है. खुद सीएम योगी ने कहा, "अगर चुनाव किसी सरकार के लिए कसौटी है तो फिर हम इसे अपने लिए जनमत मान कर चल रहे हैं".

योगी आदित्यनाथ ने अपने चुनाव प्रचार के श्रीगणेश के लिए अयोध्या को चुना है और मंगलवार को इसकी शुरूआत करेंगे. उनकी पहली चुनावी सभा जीआईसी ग्राऊंड अयोध्या में होगी. अयोध्या को योगी सरकार ने नगर निगम बनाया है. अब यहां पहली बार मेयर का चुनाव हो रहा है. अयोध्या से प्रचार शुरू करने के अपने राजनीतिक मायने हैं. सीएम योगी पहले ही यहां रामलला के दर्शन कर चुके हैं.

दिवाली से पहले ही योगी सरकार ने अयोध्या में दिवाली मना ली. अयोध्या में प्रचार करने के बाद उसी दिन सीएम योगी, गोंडा और बहराईच में भी बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे.  यूपी में बड़े शहरों में  मेयर के चुनाव हो रहे हैं. फिरोजाबाद को छोड़ कर सीएम योगी हर नगर निगम में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे.

14 नवंबर - अयोध्या, गोंडा और बहराईच

15 नवंबर - कानपुर

16 नवंबर - अलीगढ, मथुरा और आगरा

17 नवंबर - इलाहाबाद

18 नवंबर - मुज़फ्फरनगर, मेरठ और गाज़ियाबाद

19 नवंबर – गाजीपुर और देवरिया

20 नवंबर - बलरामपुर, बस्ती और गोरखपुर

21 नवंबर - जौनपुर, बलिया और  मऊ

22 नवंबर - वाराणसी

23 नवंबर - शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद और कन्नौज

24 नवंबर -  झांसी,फतेहपुर और लखनऊ

25 नवंबर - बाराबंकी, लखीमपुर और बरेली

26 नवंबर – मुरादाबाद और सहारनपुर

27 नवंबर - कुशीनगर

ये पहली बार है जब यूपी के किसी सीएम ने निकाय चुनाव के लिए जी जान लगा दिया है. 19 नवंबर की रात योगी आदित्यनाथ अपने शहर गोरखपुर पहुंच जाएंगे. फिर अगले चार दिनों तक वही रहेंगे. गोरखपुर में योगी की कई जन सभाएं हैं. यूपी में तीन चरणों में 22, 26 और 29 नवम्बर को चुनाव हो रहे है. जबकि वोटों की गिनती 1 दिसंबर को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget