एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड ने नकल रोकने के लिये बनाया मास्टर प्लान, इस बार होंगे ये इंतजाम

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता. इस बार कोडेड, सिलाई वाली कांपियों के साथ परीक्षा केंद्र पर ब्राडबैंड और राउटर भी लगाए जाएंगे ताकि सारी गतिवीधि पर नजर रखी जा सके.

प्रयागराज: योगी राज में होने जा रही यूपी बोर्ड की तीसरी परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार परीक्षा केन्द्रों पर ब्राडबैंड और राउटर लगाने की तैयारी कर रहा है, ताकि इंटरनेट कनेक्शन होने पर बेब कास्टिंग के जरिए परीक्षा केन्द्रों की ऑन लाइन मानीटरिंग की जा सके. यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक यदि परीक्षा केन्द्र में ब्राडबैंड और राउटर लगे हैं और इंटरनेट कनेक्शन मौजूद है तो परीक्षा केन्द्र की आईडी और पासवर्ड डालकर आसानी से यूपी बोर्ड के दफ्तर में बैठकर परीक्षा केन्द्र की गतिविधियों को देखा जा सकता है.

यूपी बोर्ड की सचिव के मुताबिक नकल विहीन, पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए पहले वर्ष जहां परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाये गए थे. वहीं दूसरे वर्ष उनमें वायस रिकार्डर लगवाया गया था. जिससे नकल माफियों के हौसले पस्त हुए थे और नकल का ग्राफ भी गिरा है. लेकिन इस बार की परीक्षा में यूपी बोर्ड नया प्रयोग करने जा रहा है. यूपी बोर्ड की सचिव ने कहा है कि इसके साथ ही नकल रोकने के लिए दूसरे उपाय भी जारी रखे जायेंगे.

परीक्षा में इस्तेमाल होंगी कोडेड कापियां, स्टेपल के बजाय सिलाई वाली कापियों का होगा प्रयोग

बोर्ड परीक्षा के लिए कोडेड कापियां भेजी जा रही हैं. इसके साथ ही इस बार कापियों में कुछ नये फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं. जिससे नकल होने की संभावना को पूरी तरह से खत्म किया जा सके. इसके लिए दस जिलों में स्टेपल के बजाय सिलाई वाली कापियों को भेजा जायेगा.

घटाई गई परीक्षा केन्द्रों की संख्या, 30 नवम्बर तक जारी होगी लिस्ट नकल रोकने के लिए ही इस बार परीक्षा केन्द्रों की संख्या भी कम कर दी गई है. पिछले वर्ष प्रदेश में जहां कुल 8354 परीक्षा केन्द्र बने थे. वहीं इस वर्ष 7761 परीक्षा केन्द्र प्रस्तावित हैं. जिसकी फाइनल लिस्ट 30 नवम्बर तक जारी होगी. सचिव के मुताबिक इस बार यूपी बोर्ड ने राजकीय और एडेड कालेजों को परीक्षा केन्द्र बनाये जाने में प्राथमिकता दी है. जबकि सेल्फ फाइनेंस वाले कालेजों की संख्या काफी कम कर दी गई.

18 फरवरी से शुरु होकर 6 मार्च तक चलेंगी यूपी बोर्ड की परीक्षायें 2020 की यूपी बोर्ड की परीक्षायें 18 फरवरी से शुरु होकर 6 मार्च तक चलेंगी. जबकि परीक्षा कार्यक्रम एक जुलाई 2019 को ही यूपी के शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने जारी कर दिया था. ताकि छात्र-छात्राओं को परीक्षा कार्यक्रम को लेकर कोई भ्रम न रहे और उन्हें तैयारी करने का पूरा मौका मिल सके.

पिछले साल की तुलना में घटी छात्र-छात्राओं की संख्या इस बार की बोर्ड परीक्षा में पिछले साल की तुलना में छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग दो लाख कम हुई है. पिछले साल हाई स्कूल और इण्टर में जहां 57 लाख 93 हजार 621 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. वहीं इस बार 56 लाख एक हजार 34 परीक्षार्थी ही पंजीकृत है। इस तरह से परीक्षार्थियों की संख्या में भी एक लाख 94 हजार 722 की कमी आई है.

मोतिहारी में मिड डे मील बनाते समय फटा ब्वायलर, चार की मौत, कई घायल

गोवा पुलिस के डीजीपी प्रणब नंदा की दिल्ली में हार्ट अटैक से मौत, IPS पत्नी ने की पुष्टि

महाराष्ट्र में अभी भी फंसी है सरकार, शिवसेना ने विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
सोनम फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
सरकार-EC के खिलाफ हुईं इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियां, CJI सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर कहा- 'सुप्रीम कोर्ट की ये...'
सरकार-EC के खिलाफ हुईं इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियां, CJI सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर कहा- 'सुप्रीम कोर्ट की ये...'
BAT- BMS Chinese App: ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BAT- BMS Chinese App: ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत; क्या टीम इंडिया करेगी अमल?
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget