एक्सप्लोरर

यूपी ATS के हत्थे चढ़ा ISI एजेंट, रसोईया बन भारतीय राजनयिक के घर में करता था काम

उत्तर प्रदेश के एटीएस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार शख्स पाकिस्तान स्थित भारतीय राजनयिक के घर में रसोईया का काम कर चुका है, सूचना प्राप्त करने के लिए आईएसआई की मदद से उनके घर में घुसा था.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने उत्तराखंड के पिथोरागढ़ से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संदिग्ध एजेंट रमेश को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पाकिस्तानी मोबाइल और सिम भी बरामद किये गए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यूपी एटीएस ने स्थानीय पुलिस, जम्मू कश्मीर सैन्य खुफिया इकाई के साथ संयुक्त अभियान में पिथोरागढ़ से आईएसआई के संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने कहा, ''आरोपी रमेश पाकिस्तान स्थित भारतीय राजनयिक के घर में रसोईया का काम कर चुका है, सूचना प्राप्त करने के लिए आईएसआई की मदद से उनके घर में घुसा था.''

उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) आनंद कुमार ने बताया कि रमेश की गिरफ्तारी 2017 में फैज़ाबाद से गिरफ्तार कथित आतंकी आफताब से पूछताछ के बाद हुई है. पिथोरागढ़ का रहने वाला रमेश करीब दो साल तक पाकिस्तान में रहा. और इस दौरान दौरान भारतीय उच्चायोग के अफसर की कई फाइलों को आईएसआई एजेंट को सौंपा था. जिसके लिए रमेश को आईएसआई पैसे देती थी.

रमेश के पास एक मोबाइल फोन भी मिला है. जिसे आईएसआई ने रमेश को दिया था. जांच एजेंसी मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है. सितंबर 2017 में रमेश वापस भारत आ गया था. जिसके बाद से ही वह रडार पर था. एटीएस अब आरोपी रमेश को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है जिससे यह पता लगाया जा सके कि आखिर रमेश ने कौन-कौन सी सूचनाएं लीक की हैं और उसे इस काम के लिए कितना पैसा मिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget