एक्सप्लोरर

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले, डबल इंजन सरकार में हुआ ऐतिहासिक काम, विपक्ष पर ऐसे साधा निशाना

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हमने कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया.अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है. वहीं तीन तलाक के दंश और अभिशाप से आजाद कराया.

यूपी में आज 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है. ऐसे में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज यानी बुधवार को गोरखपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया है. उन्होंने कहा कि यूपी में डबल इंजन सरकार ने वर्षों पुराने कई ऐतिहासिक काम किये हैं जिससे वंचित वर्ग का काफी विकास हुआ है. 

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने यूपी में जो काम किये हैं उससे प्रभावित होकर यूपी की जनता ने एक बार फिर बीजेपी सरकार बनाने का मन बनाया है. उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया.अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है. वहीं तीन तलाक के दंश और अभिशाप से आजाद कराया. इस्लामिक देशों में भी तीन तलाक नहीं था. लेकिन हमारा देश 13वीं शताब्दी के कानून को लेकर चल रहा था.

18 हजार गांवो को बिजली से जोड़ा

जेपी नड्डा ने कहा कि इस बार एक करोड़ 60 लाख मकान 48 हजार करोड़ रुपये से बनेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने 18 हजार गांव को बिजली से जोड़ दिया है. वहीं 2.5 करोड़ लोगों को बिजली सौभाग्य योजना के तहत यूपी के हर गांव में पहुंच चुकी है. 

उन्होंने कोविड के दौरान लॉकडाउन में गरीब और वंचित वर्ग को दिये गये फ्री राशन की भी बात कही है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मार्च 2020 से आज तक लगभग 80 करोड़ जनता को अन्न देने का काम किया गया है. 1 करोड़ इज्जत घर बनवाये गये हैं. 

बीजेपी के निशाने में ज्यादातर रही सपा

आपको बता दें कि आज विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.चौथे चरण का चुनाव प्रचार काफी ‘हाई वोल्टेज’ वाला रहा और सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार कार्य में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी के निशाने पर ज्यादातर सपा ही रही. 

जितना अधिक मतदान उतना मजबूत लोकतंत्र

सभी पार्टियों के नेताओं ने आज नागरिकों से वोट मांगने का काम किया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, "जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना अधिक बलवान होगा. चौथे चरण में ऐतिहासिक मतदान करें और नागरिकों के इस अधिकार का सम्मान करें!"

UP Election Live: यूपी में चौथे चरण के लिए वोटिंग जारी, समाजवादी पार्टी ने कई बूथों पर EVM खराब होने का लगाया आरोप

नवाब मलिक को पूछताछ के लिए घर से ले गई ईडी, शरद पवार बोले- केंद्र के खिलाफ बोलने की सजा मिली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
'वहां उपद्रवी घुसे थे, सभी...', प्रदर्शकारियों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर बोला SC
'वहां उपद्रवी घुसे थे, सभी...', प्रदर्शकारियों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर बोला SC
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget