एक्सप्लोरर

नवाब मलिक को पूछताछ के लिए घर से ले गई ईडी, शरद पवार बोले- केंद्र के खिलाफ बोलने की सजा मिली

पवार ने कहा, नवाब मलिक लगातार केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ बोलते हैं, इसलिए उन पर कार्रवाई की गई है. शरद पवार ने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है.  

NCP नेता नवाब मलिक को बुधवार सुबह 5 बजे प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है. इस पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. पवार ने कहा, नवाब मलिक लगातार केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ बोलते हैं, इसलिए उन पर कार्रवाई की गई है. शरद पवार ने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है.  

जानकारी के मुताबिक़ दाऊद मामले में ED जो इन्वेस्टिगेशन कर रही है, उसको लेकर नवाब मलिक से पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक नवाब मलिक को डिटेन या अरेस्ट नहीं किया गया है. नवाब मलिक को समन भेजा गया था

सूत्रों ने बताया, दाऊद इब्राहिम का भाई इक़बाल कासकर के बयान में ED को ऐसा कुछ मिला जो नवाब मलिक की ओर इशारा करता है जिसके बाद मलिक को समन भेजा गया.  यह बयान किसी ज़मीन के सौदे से संबंधित बताया जा रहा है. 

क्या है मामला

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम देश में हिंसा फैलाने की तैयारी कर रहा है और इसके लिए उसने एक स्पेशल यूनिट बनाई है जिसके माध्यम से वह देश के किसी बड़े नेता या व्यापारी पर जानलेवा हमला करने की तैयारी भी कर रहा था. इन जानकारी के आधार पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने दाऊद और उसके क़रीबियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.

अब अगर इतनी बड़ी प्लानिंग चल रही थी तो उसके लिए बहुत से पैसे भी लगेंगे, जिसके बाद इस मामले में ED ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके करीबियों के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया और इसी मामले में ED ने दाऊद के भाई इकबाल कासकर को गिरफ्तार कर लिया है, जो फिलहाल ED कस्टडी में है. 

इक़बाल कासकर और दाऊद इब्राहिम के खिलाफ ठाणे पुलिस ने एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज किया था और इसी मामले में उसे साल 2017 में गिरफ़्तार किया था तब से ही इक़बाल कासकर जेल में है. 

हाल ही में NIA ने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ मामला दर्ज किया है. NIA को जानकारी मिली थी कि दाऊद एक अंतरराष्ट्रीय टेरर नेटवर्क चला रहा है जिसका नाम D-कंपनी दिया गया है. यूनाइटेड नेशन ने यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी रिज़ॉल्यूशन 1267 के तहत दाऊद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया है.  


जानकारी के मुताबिक, दाऊद हथियारों की तस्करी, नार्को टेररिज्म, अंडरवर्ल्ड क्रिमिनल सिंडिकेट, मनी लॉन्ड्रिंग, फेक इंडियन नोट को सर्कुलेट करना और अवैध रूप से लोगों को आतंक को बढ़ावा देने के लिए फंडिंग करवाने जैसे काम लश्कर- ए- तैयबा (LeT), जैश- ए- मोहम्मद (JeM), अल क़ायदा (AQ) और दूसरे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों के लिए कर रहा है. 

दाऊद इब्राहिम जब भारत से भाग गया था, तब उसके गलत कामों को भारत में कंट्रोल हाजी अनिस उर्फ़ अनिस इब्राहिम शेख़, शकील शेख़ उर्फ़ छोटा शकील, ज़ावेद पटेल उर्फ़ ज़ावेद चिकना, टाइगर मेमन करते हैं. 

NIA ने अपनी FIR में यह भी कहा है कि दाऊद ने स्पेशल यूनिट बनाई है, जो भारत के नागरिकों में आतंक फैलाने के लिए नेता, व्यापारी और दूसरे बड़े लोगों को निशाना बना सकती है और इसके लिए विस्फोटक खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल  कर सकते हैं जिससे दिल्ली, मुंबई समेत हिंसा फैल सकती है. 

इन दोनों FIR के आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है. ED ने कोर्ट को बताया की उनको जांच में पता चला कि इकबाल को भारत में जब डिपोर्ट किया गया तब से वो भारत में सेलिब्रिटी और व्यापारियों से पैसे वसूली करने के लिए अपने भाई की इमेज को दिखाकर डराता था. 

इक़बाल कासकर अपने गुर्गों का इस्तेमाल कर दाऊद के लिए पैसों की वसूली करता था. ED के पास सबूत मिले हैं जिससे यह साबित होता है कि कासकर नियमित रूप से दाऊद के पैसों को जमा करता आया है. 

जांच में यह भी पता चला है कि इक़बाल कासकर D गैंग का ख़ास सदस्य है, जो धमकी देने और वसूली करने जैसे गैरक़ानूनी काम में शामिल है. जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इकबाल कासकर ने एक फ़्लैट और 90 लाख रुपये इस गैरक़ानूनी काम करके हासिल किए हैं.

ये भी पढ़ें-
रूस यूक्रेन पर हमले के लिए तैयार तो अमेरिका एक्शन को, जानिए अब क्या होगा इस तनाव का अगला चैप्टर

Russia-Ukraine Crisis: 'वहां का माहौल अचानक बदल गया...' यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे छात्रों ने ली राहत की सांस, बयां किये हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो के बयान से इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर के बयान से इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget