एक्सप्लोरर

UP Election 2022 Live: उत्तर प्रदेश के चौथे चरण में शाम पांच बजे तक 57.45 फीसदी वोटिंग, लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा पड़े वोट

UP Election 2022 Live: आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, रायबरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई , फतेहपुर, बांदा और उन्नाव की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है. मतदान से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए.

Key Events
Uttar Pradesh election 2022 phase 4 Voting live updates: 59 assembly constituencies 624 candidates in fray UP Election 2022 Live: उत्तर प्रदेश के चौथे चरण में शाम पांच बजे तक 57.45 फीसदी वोटिंग, लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा पड़े वोट
उत्तर प्रदेश में इतना हुआ मतदान

Background

UP Election 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत नौ जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में कुल 2.12 करोड़ मतदाता 624 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. साल 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में इन 59 में से 51 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी. इसके अलावा सपा को चार, बसपा को तीन और भाजपा के सहयोगी अपना दल-सोनेलाल को एक सीट मिली थी.

चौथे चरण का चुनाव प्रचार काफी ‘हाई वोल्टेज’ वाला रहा और सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार कार्य में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा के निशाने पर ज्यादातर सपा ही रही. भाजपा ने अहमदाबाद बम धमाके के मामले में पिछले शुक्रवार को अभियुक्तों को सुनाई गई सजा को लेकर सपा पर तीखे वार किए और उसे आतंकवादियों से हमदर्दी रखने वाली पार्टी करार दिया.

उधर, अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा गठबंधन ने भाजपा की कथित नाकामियों गिनाते हुए मतदाताओं से वोट मांगे. अखिलेश ने अपनी ज्यादातर रैलियों में चुनाव के पहले तीन चरणों मे सपा गठबंधन को जोरदार समर्थन प्राप्त होने का दावा करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक पराजय होगी. बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी कई रैलियां करके जनता से सपा, भाजपा और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने की अपील की और कहा कि प्रदेश की जनता को असली सुशासन सिर्फ बसपा दे सकती है.

कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने जगह-जगह रोड शो और सभाएं कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे और मतदाताओं से अपील की कि वे धर्म और जाति के आधार पर नहीं बल्कि बुनियादी मुद्दों पर ही वोट दें. तिकोनिया गांव में पिछले साल तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले को लेकर सुर्खियों में आए लखीमपुर खीरी में भी चौथे चरण में ही मतदान होगा.

चौथे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है उनमें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक (लखनऊ कैंट), मंत्री आशुतोष टंडन (लखनऊ पूर्वी) पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा (सरोजिनी नगर), उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल (हरदोई) शामिल हैं. इसके अलावा नेहरू-गांधी परिवार का ‘गढ़’ माने जाने वाले रायबरेली में भी चौथे चरण में मतदान होगा. यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई आदिती सिंह एक बार फिर मैदान में हैं. 

ये भी पढ़ें-
यूपी चुनाव में राम मंदिर के मुद्दे को लेकर उमा भारती ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

कर्नाटक में मुख्यमंत्री समेत विधायकों और मंत्रियों की बढ़ेगी सैलरी, सदन में विधेयक हुए पारित

18:22 PM (IST)  •  23 Feb 2022

लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है. शाम 5 बजे तक 57.45% मतदान हुआ है. खीरी (लखीमपुर खीरी) में सर्वाधिक 62.42% मतदान हुआ, इसके बाद पीलीभीत में 61.33% और रायबरेली में 58.40% मतदान हुआ.

 

17:59 PM (IST)  •  23 Feb 2022

यूपी में चौथे चरण का मतदान जारी, राज्य में शाम पांच बजे तक हुई 57.45 फीसदी वोटिंग

यूपी में चौथे चरण का मतदान जारी है. राज्य में शाम पांच बजे तक 57.45 फीसदी वोटिंग हुई है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget