एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में 6 जगहों से बीजेपी की जन विश्वास यात्रा शुरू, जेपी नड्डा ने दिखाई हरी झंडी

UP Election 2022: उत्‍तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी ने रविवार को राज्‍य के छह स्थानों से जनविश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) शुरू की. 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा.

UP Election 2022: उत्‍तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी ने रविवार को राज्‍य के छह स्थानों से जनविश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) शुरू की. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (BJP President Jagat Prakash Nadda) ने अंबेडकरनगर में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जन्मभूमि अंबेडकर नगर से जनविश्वास यात्रा की शुरुआत करते हुए जनसभा में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा, ' हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, ये सिर्फ बीजेपी के नेतृत्व में ही संभव है. बाकी किसी राजनीति पार्टी में ये कभी भी संभव नहीं है.

यूपी में बीजेपी की जन विश्वास यात्रा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि ये जन विश्वास यात्रा  (Jan Vishwas Yatra) प्रदेश के छह स्थानों से प्रारंभ होकर 403 विधानसभा क्षेत्रों से निकलेगी और राज्‍य के करीब चार करोड़ नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए जनता का विश्वास प्राप्त करेगी. जहां बीजेपी का कार्यकर्ता जमा होता है, वो जनसैलाब में परिवर्तित हो जाता है. ऐसा ही नजारा आज मथुरा, झांसी, बिजनौर, बलिया और गाजीपुर में भी है. अवधी में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए नड्डा ने कहा, ''ई अवध के धरती पर हम दुनो हाथ जोडि़ के नमन करत हईं.’’ (मै इस अवध की धरती पर दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं ) नड्डा के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी, राज्‍य मंत्री कौशल किशोर समेत कई प्रमुख नेता इस यात्रा में मौजूद थे.

ये भी पढ़ें:

Watch: अखिलेश यादव का आरोप, बोले- मुख्यमंत्री के इशारे पर हमारे फोन टैप किए जा रहे, वो शाम को खुद सुनते हैं

यूपी में 6 जगहों से निकली जन विश्वास यात्रा

बीजेपी राज्य मुख्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार जनविश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra)  को उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने मथुरा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने झांसी, केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बिजनौर, मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बलिया और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी( Smriti Irani) ने गाजीपुर में यात्रा को हरी झंडी दिखाई और जनसभा को संबोधित किेया. 

यात्रा के संदर्भ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इन यात्राओं के माध्‍यम से हम बीजेपी के केंद्र और राज्‍य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और यह यात्रा जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ देगी. उन्होंने बताया कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए गुजरेंगी और जनता के आशीर्वाद से विधानसभा चुनाव में हम 300 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा बीजेपी की सरकार बनाएंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget