एक्सप्लोरर

UNSC Meeting: अफगानिस्तान की स्थिति पर भारत ने जताई चिंता, कहा- महिलाएं, पुरुष और बच्चे डर के साए में जी रहे

UNSC Meeting on Afghanistan: यूएन में भारत के राजदूत ने कहा कि अफगानिस्तान में पुरुष, महिलाएं और बच्चे डर के साए में जी रहे हैं. पड़ोसी होने के नाते वहां की स्थिति हमारे लिए चिंता का विषय है.

UNSC Meeting on Afghanistan: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के मद्देनजर सोमवार को अफगानिस्तान के हालात पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता भारत ने की. भारत ने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई और कहा वहां महिलाएं, पुरुष और बच्चे डर के साए में जी रहे हैं.

यूएनएससी की आपातकालीन बैठक के दौरान भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि “अफगानिस्तान के एक पड़ोसी देश के रूप में, उसके लोगों के मित्र के रूप में, देश में मौजूदा स्थिति भारत में हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है. अफगानी पुरुष, महिलाएं और बच्चे लगातार भय की स्थिति में जी रहे हैं.”

टीएस तिरुमूर्ति  ने आगे कहा, “हमने काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण दृश्य देखा है जिससे लोगों में व्यापक दहशत है. महिलाएं और बच्चे परेशान हैं. हवाई अड्डे सहित शहर से गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं.” उन्होंने कहा, “मौजूदा संकट से पहले, अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से प्रत्येक में भारत की विकास परियोजनाएं चल रही थीं. हम संबंधित पक्षों से कानून और व्यवस्था बनाए रखने, संयुक्त राष्ट्र के राजनयिक और कांसुलर कर्मियों सहित सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आतंकवाद के प्रति सभी रूपों में जीरो टॉलरेंस की नीति है और यह ये सुनिश्चित करता है कि अफगान क्षेत्र का उपयोग आतंकवादी समूहों द्वारा किसी अन्य देश को धमकाने या हमला करने के लिए नहीं किया जाता है, तो अफगानिस्तान के पड़ोसी और इलाके सुरक्षित महसूस करेंगे.

वहीं, यूएन के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, “मैं सभी पक्षों से विशेष रूप से तालिबान से आग्रह करता हूं कि वे जीवन की रक्षा के लिए अत्यधिक संयम बरतें और यह सुनिश्चित करें कि मानवीय जरूरतों को पूरा किया जा सके.” उन्होंने कहा कि संघर्ष ने हजारों लोगों को मजबूर कर दिया है. उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अफ़ग़ानिस्तान फिर से एक बार आतंकी संगठनों के लिए सुरक्षित स्थान ना बन जाए.”

Afghanistan News: काबुल एयरपोर्ट पर भारी अफरातफरी, उड़ती प्लेन के विंग्स पर बैठे यात्री गिरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
'कभी बर्फ से हुई थी व्यापार की शुरुआत...', भारत-US संबंधों पर बोले एस. जयशंकर
'कभी बर्फ से हुई थी व्यापार की शुरुआत...', भारत-US संबंधों पर बोले एस. जयशंकर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget