एक्सप्लोरर

रेप के आरोपी विधायक सेंगर की नाराजगी से बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में होगा नुकसान?

इस महीने की 26 तारीख़ को विधान परिषद के चुनाव होने हैं. कुलदीप सेंगर के कैंप में कम से कम 8 से 10 विधायक हैं. इसीलिए पार्टी सेंगर को नाराज़ करने के मूड में नहीं है.

लखनऊ: आख़िर बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ़्तार करने से यूपी पुलिस क्यों बच रही है? सेंगर के नाम से सिस्टम के हाथ पैर क्यों फूलने लगते हैं? जबकि कल रात ही सेंगर पर रेप का केस दर्ज हो चुका है. सीबीआई को मामला सौंप देने का बहाना दिया जा रहा है. यूपी के डीजीपी ओपी सिंह आरोपी सेंगर को ‘माननीय विधायक जी’ कहते हैं. इन सबके पीछे सेंगर का राजनीतिक रसूख और इसी महीने होने वाला विधान परिषद का चुनाव भी है.

कुलदीप सिंह सेंगर ने लगातार चौथी बार विधायक का चुनाव जीता है. इससे पहले दो बार समाजवादी पार्टी से और एक बार बीएसपी के उम्मीदवार रहते हुए चुनाव जीता. कभी सेंगर, अमर सिंह के बेहद क़रीबी हुआ करते थे. अब वे राजा भैया उर्फ़ रघुराज प्रताप सिंह के कैंप में हैं.

उन्नाव गैंगरेप: मोदी पर कांग्रेस का निशाना, कहा- ‘बेटियों पर हो रहे हैं हमले तो उपवास नहीं, बोलने की जरूरत’

उन्नाव रेप: HC में योगी सरकार ने कहा- सबूत नहीं है इसलिए गिरफ्तारी नहीं, कल दो बजे फैसला सुनाएगी कोर्ट

सेंगर के साले शैलेंद्र सिंह शैलू भी बीजेपी के विधायक हैं. वे सीएम योगी आदित्यनाथ के क़रीबी माने जाते हैं. राज्यसभा के चुनाव में बीएसपी के जिस एमएलए ने बीजेपी के लिए वोट किया था वो मैनेजमेंट भी कुलदीप सेंगर का ही था. बीएसपी विधायक अनिल कुमार सिंह भी उन्नाव जिले के ही हैं. कानपुर के बिठूर से अभिजीत सांगा पहली बार बीजेपी के टिकट पर एमएलए चुने गए हैं. वे भी सेंगर के बेहद क़रीबी हैं. पिछले साल दोनों साथ-साथ बीजेपी में शामिल हुए थे. इसके अलावा कम से कम चार और विधायक सेंगर की टीम के माने जाते हैं.

इस महीने की 26 तारीख़ को विधान परिषद के चुनाव होने हैं. विधायकों की संख्या के हिसाब से बीजेपी 11 सीटें जीत सकती है. बीएसपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर दो एमएलसी चुन सकते हैं. विधान परिषद के एक सदस्य को जीतने के लिए 29 वोट चाहिए. इस हिसाब से 11 सीटों के लिए बीजेपी को 319 वोट चाहिए. कुलदीप सेंगर के कैंप में कम से कम 8 से 10 विधायक हैं. इसीलिए पार्टी सेंगर को नाराज़ करने के मूड में नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget