एक्सप्लोरर

उन्नाव-कठुआ गैंगरेप: राहुल ने पूछा- ‘चुप क्यों हैं मोदी’, राजनाथ ने कहा- ‘दोषी कोई भी हो सजा मिलेगी’

बता दें कि उन्नाव गैंगरेप और कठुआ गैंगरेप के मामले में अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. विपक्ष लगातार उनकी चुप्पी को लेकर निशाना साध रहे हैं.

नई दिल्ली: उन्नाव और कठुआ गैंगरेप को लेकर जहां पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. वहीं राजनीति भी गर्म हो गई है. इन मामलों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और पूछा है कि महिला अपराधों पर पीएम मोदी चुप क्यों हैं. वहीं इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि इन मामलों में जो भी दोषी होगा उसे कड़ी सजा मिलेगी. हत्यारों और बलात्कारियों को बचा रहा है राज्य- राहुल गांधी राहुल गांधी ने आज ट्वीट किया, ‘’महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हो रही हिंसा पर आपकी चुप्पी अस्वीकार्य है, भारत को आपके बोलने का इंतजार है.’’ राहुल ने आगे कहा, ‘’महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के बारे में आप क्या सोचते हैं? और क्यों राज्य संरक्षित बलात्कारियों और हत्यारों को बचा रहे हैं? इस मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए- राजनाथ सिंह वहीं राजनाथ सिंह ने कहा, ‘’कठुआ में जो भी हुआ वह निंदनीय है. पीड़ित परिवार को निश्चित तौर पर न्याय मिलना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘’दोषी कोई भी सजा मिलेगी लेकिन इस मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.’’ कानून के अनुरूप होगी कड़ी कार्रवाई- स्मृति ईरानी उन्नाव औऱ कठुआ जैसी वारदातों पर चुप्पी तोड़ते हुए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘’उन्नाव बलात्कार मामले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुरूप कड़ी कार्रवाई की जाएगी.’’ उन्होंने कहा, 'मैं जनता से अपील करती हूं कि वे कानूनी प्रक्रिया में विश्वास रखे. जिम्मेदार लोगों के खिलाफ संविधान के प्रावधानों के अनुरूप कडी कार्रवाई की जाएगी.’’ बता दें कि उन्नाव गैंगरेप और कठुआ गैंगरेप के मामले में अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. विपक्ष लगातार उनकी चुप्पी को लेकर निशाना साध रहे हैं. यह भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप: हाईकोर्ट ने CBI को दिया आरोपी BJP विधायक को गिरफ्तार करने का निर्देश उन्नाव गैंगरेप केस: आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर से सीबीआई ने 8 घंटे में पूछे ये 21 सवाल कठुआ रेप और मर्डर: आरोपी सांझी राम की बेटी ने कहा- 'जांच में पिता दोषी हो तो फांसी दे दो' उन्नाव-कठुआ रेप कांड: कांग्रेस अध्यक्ष को स्मृति का जवाब, 'राहुल को सत्ता हथियाना है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget