एक्सप्लोरर

आज से पटरी पर दौड़ेंगी 200 रेगुलर ट्रेन, पहले दिन करीब एक लाख 45 हजार लोग करेंगे सफर

रेलवे के मुताबिक पहले दिन 200 स्पेशल ट्रेनों से करीब एक लाख पैंतालीस हजार यात्री सफर करेंगे.यात्रियों को प्रस्थान से 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा. वहीं मोबाइल में आरोग्य सेतु एप रखना अनिवार्य है.

नई दिल्ली: रेल मंत्री पीषूय गोयल ने एक जून से जिन 200 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का एलान किया थो वो ट्रेनें रात बारह बजे के बाद से ही चलनी शुरू हो गई हैं. आपके लिए आज से शुरू हुई ट्रेन सेवा इसलिए मायने रखती हैं क्योंकि अब आप अपनी जेब, अपने बजट के हिसाब से एसी, नॉन एसी और जनरल बोगी में सफर कर पाएंगे.

आज से जो ट्रेनें शुरू हुई हैं उसमें एसी और नॉन-एसी क्लास के अलावा जनरल कोच भी हैं. रेलवे ने सलाह दी है कि लोग अपने खाने-पीने का इंतजाम साथ लेकर चलें और अगर आप एसी में सफर करने वाले हैं तो ठंड से बचने का जुगाड़ भी खुद करना होगा. आज शुरू हुई 200 स्पेशल ट्रेनों के लिए वेटिंग और आरएसी टिकटें भी जारी हुई हैं लेकिन यात्रा की अनुमति सिर्फ कंन्फर्म और आरएसी टिकट वालों को ही मिलेगी, वेटिंग लिस्ट वालों को नहीं. अभी प्लेटफार्म टिकट भी जारी नहीं हो रहा है इसलिए किसी को साथ लेकर स्टेशन ना जाएं. आपको पूरी यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी सख्ती से पालन करना होगा.

रेलवे के मुताबिक पहले दिन 200 स्पेशल ट्रेनों से करीब एक लाख पैंतालीस हजार यात्री सफर करेंगे. और अगर पूरे महीने यानी 30 जून तक की बात करें तो अब तक 26 लाख लोग टिकटों की एडवांस बुकिंग करा चुके हैं.

कोरोना और लॉकडाउन की वजह से अभी तक सिर्फ मालगाड़ी, श्रमिक ट्रेनें और 15 रूट्स पर 30 स्पेशल एसी ट्रेनें ही चलाई जा रही थीं. श्रमिक ट्रेनों का मकसद तो मजदूरों को घर पहुंचाना है लेकिन 12 मई से जो स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं, उसका किराया राजधानी ट्रेनों के बराबर होने से ये आम लोगों के पहुंच से दूर थीं, अब जब भारतीय रेल ने एसी, नॉन-एसी क्लास और जनरल क्लास वाली 200 ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है तो गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी. ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने को लेकर कई राज्यों के मन में डर भी है. यही वजह है कि झारखंड, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र ने कई बिंदुओं को लेकर केंद्र के सामने अपना विरोध जताया है जिसपर मंथन जारी है.

यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से दिशा-निर्देश

रेलवे ने यात्रियों के लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. यात्रियों को प्रस्थान से 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा. जिन लोगों के पास कंफर्म/आरएसी टिकट होंगे केवल उन्हें ही स्टेशन के भीतर जाने और ट्रेनों में सवार होने की अनुमति दी जाएगी. यात्रियों को सफर के दौरान ट्रेनों में मास्क लगाना होगा. वहीं मोबाइल में आरोग्य सेतु एप रखना अनिवार्य है. यात्रियों को अनिवार्य रूप से मेडिकल जांच करानी होगी. केवल बिना लक्षण वाले यात्रियों को ही ट्रेनों में सवार होने की अनुमति दी जाएगी.

टीटीई के लिए टाई और कोट पहनने की अनिवार्यता खत्म

रेलवे ने ट्रेनों में टिकट जांच करने वाले कर्मचारियों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए हैं. 167 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब रेलवे ने ट्रेन में सवार टिकट जांच कर्मचारी यानी टीटीई के लिए टाई और कोट पहनने की अनिवार्यता खत्म कर दी है.

टीटीई को आतिशी शीशा (मैग्निफाइंग ग्लास) दिया जाएगा ताकि वह दूर से ही टिकटों की जांच कर सकें और शारीरिक संपर्क से बच सकें. ट्रेनों में टिकटों की जांच करने वाले टीटीई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें मास्क, फेस शील्ड, दस्ताने, सिर ढंकने का कवर, सेनिटाइजर, साबुन समेत अन्य चीजें मुहैया करायी जाएंगी.

यह भी पढ़ें-

लॉकडाउन के बाद देश में नए सुबह की शुरुआत, जानिए- Unlock 1 में आज से क्या-क्या खुलेगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget