एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के बाद देश में नए सुबह की शुरुआत, जानिए- Unlock 1 में आज से क्या-क्या खुलेगा?

अगर राज्य सरकार को लगता है कि बॉर्डर सील करना जरूरी है तो वो बॉर्डर बंद रख सकते हैं.अनलॉक वन के गाइडलाइंस के मुताबिक कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा.

नई दिल्ली: दो महीने से ज्यादा वक्त के लॉकडाउन के बाद आज से देश के नए सुबह की शुरुआत होने वाली है. हालांकि नियमों से छूट के बाद भी सावधानी बरतनी है क्योंकि ये छूट आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए दी गई है. जान को बचाने के साथ जहान को भी चलाने के लिए अनलॉक वन की शुरुआत हो गई है.

अनलॉक-1 में क्या-क्या खुलेगा ?

रेलवे चलाएगा 200 ट्रेनें

आज रेलवे 200 ट्रेनें चलाएगा जिससे करीब डेढ़ लाख पैसेंजर सफर कर सकेंगे. इन ट्रेनों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है.

देश में कहीं भी जाने की इजाजत

दो महीने से एक जगह पर फंसे लोग राज्य में कहीं भी आ-जा सकेंगे. एक से दूसरे राज्य में भी जाने की अनुमति होगी. इसके लिए किसी तरह के पास की जरूरत नहीं होगी. लेकिन राज्यों को ये अधिकार होगा कि वो संक्रमण के खतरे देखते हुए कोई फैसला ले सकें.

राज्यों के बॉर्डर खुलेंगे

लॉकडाउन में कई राज्यों ने अपने बॉर्डर को सील कर दिए थे. केंद्र सरकार ने राज्यों को बॉर्डर खोलने के आदेश दिए हैं लेकिन शर्तों के साथ. अगर राज्य को लगता है कि बॉर्डर सील करना जरूरी है तो वो बॉर्डर बंद रख सकते हैं.

शर्तों के साथ बस सेवा

कुछ राज्यों में आज से बसे चलेंगी हालांकि इसके लिए राज्यों को नियम तय करने का अधिकार है.

अनलॉक वन के पहले चरण में...

* होटल 8 जून से खुलेंगे * रेस्टोरेंट 8 जून से खुलेंगे * मॉल 8 जून से खुलेंगे * धार्मिक प्रतिष्ठान 8 जून से खुलेंगे

अनलॉक वन के दूसरे चरण का फैसला जुलाई में होगा इसलिए अभी स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे. किसी भी तरह के शैक्षणिक संस्था पर फैसला जुलाई में राज्य सरकार करेगी. अनलॉक वन के तीसरे चरण का फैसला हालात देखकर किया जाएगा जिसमें अभी.....

* इंटरनेशनल उड़ान पर कोई फैसला नहीं हुआ है * मेट्रो सेवा अभी नहीं शुरू होगी * सिनेमा मॉल अभी नहीं खुलेंगे * स्विमिंग पूल अभी नहीं खुलेंगे * एंटरटेनमेंट पार्क, बार अभी नहीं खुलेंगे * ऑडिटोरियम, थियेटर को खोलने पर भी अभी फैसला नहीं हुआ है * सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रम को अभी मंजूरी नहीं है.

अनलॉक वन के गाइडलाइंस के मुताबिक कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा. कंटेनमेंट जोन में सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही इजाजत होगी. राज्य सरकारें जरूरत पड़ने पर कंटेनमेंट जोन के बाहर भी गतिविधियों पर रोक लगा सकती है. रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से छोटे उम्र के बच्चों को घर में रहने के निर्देश हैं. सार्वजनिक जगहों पर थूकने की मनाही होगी. अनलॉक वन में जो लोग भी बाहर निकलेंगे उन्हें अपना फेस कवर करना होगा और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन जरूरी होगा.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में कोरोना के मामलों में सबसे बड़ा उछाल, 24 घंटे में 1295 नए केस, अब तक 473 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
'सांसदों पर लाठीचार्ज काला दिवस', 8 अक्टूबर को राज्यों में कांग्रेस का आंदोलन
'सांसदों पर लाठीचार्ज काला दिवस', 8 अक्टूबर को राज्यों में कांग्रेस का आंदोलन
सौरव दास ने PM मोदी पर थरूर के सहारे कसा तंज, कांग्रेस नेता बोले- 'नहीं पता...'
सौरव दास ने PM मोदी पर थरूर के सहारे कसा तंज, कांग्रेस नेता बोले- 'नहीं पता...'
इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार
इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget