एक्सप्लोरर

जम्मू में मिली यात्री वाहन चलाने की छूट, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ट्रांसपोर्टर्स ने नहीं चलाई अपनी गाड़ियां

लंबे समय से लगे लॉकडाउन के बाद अनलॉक-1 में जम्मू-कश्मीर सरकार ने यात्री वाहन को सशर्त चलने की इजाजत दे दी है. वहीं ट्रांसपोर्टर अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. ट्रांसपोर्टरों ने अपनी गाड़ियां नहीं चलाई है.

जम्मू: कोरोना वायरस के चलते जम्मू कश्मीर में थमी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने के लिए प्रदेश सरकार ने रविवार शाम अनलॉक-1 के तहत यात्री वाहन को सशर्त चलने की इजाजत दे दी है. लेकिन, वही इस इजाजत के बावजूद यात्री किराए में 50 प्रतिशत की मांग कर रहे ट्रांसपोर्टरों ने अपनी गाड़ियां नहीं चलाई.

सोमवार से देशभर में लॉक डाउन 1 शुरू हुआ है और इसी के चलते जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भी रविवार को शहर के विभिन्न रूटों पर यात्री वाहनों की संख्या को लेकर सूची जारी कर दी. इस सूची में 5 जून को डिप्टी कमिश्नर जम्मू के चेंबर में आयोजित बैठक का हवाला दिया गया और कहा गया कि प्रदेश के ऑरेंज और ग्रीन जोन में मिनी बसें 50 और बसें 67 प्रतिशत सवारियों के साथ निर्धारित रूटों पर ही चलेगी.

इस आदेश के बावजूद ऑल जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस वजीर ने कहा कि जब तक यात्री किराए में 50 प्रतिशत की वृद्धि समेत उनकी अन्य मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक एक भी मिनी बस या कोई अन्य कमर्शियल वाहन सड़कों पर नहीं उतरेगा.

गौरतलब है कि प्रशासन ने इस बाबत ट्रांसपोर्टरों से पहले ही बातचीत शुरू की है और बातचीत का अगला दौर 10 जून को जम्मू में ही होगा. ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि वह पहले ही लोगों में काफी नुकसान उठा चुके हैं और 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ गाड़ी चलाना उन्हें मंजूर नहीं है.

अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों में कोरोना का संक्रमण हो चुका है. यहां अब तक 4087 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. जिसमें से अब तक 1216 संक्रमितों का इलाज सफल रहा है. वहीं 41 लोगों ने कोरोना के संक्रमण से अपनी जान गंवाई है. वर्तमान में 2830 मरीज कोरोना सं संक्रमित हैं.

बता दें कि कश्मीर के 10 में से 8 जिलों और जम्मू संभाग के रामबन जिले को रेड जोन में रखा गया है. कश्मीर के जिन जिलों को रेड जोन में रखा गया है उनमें श्रीनगर, बडगाम, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, बारामुला और कुपवाड़ा शामिल किए गए हैं. कश्मीर के 2 जिले गांदरबल और बांदीपोरा को ऑरेंज जोन में रखा गया है.

यह भी पढ़ेंः 

बिहारः सीएम नीतीश बोले- समय पर होंगे विधानसभा चुनाव, विरोधियों की ईंट का जवाब पत्थर से नहीं विकास से देंगे  जम्मू में खोले जाएंगे सैलून, शॉपिंग मॉल और होटल, वैष्णो देवी समेत सभी धर्मस्थल अगले आदेश तक रहेंगे बंद
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget