एक्सप्लोरर

जम्मू में खोले जाएंगे सैलून, शॉपिंग मॉल और होटल, वैष्णो देवी समेत सभी धर्मस्थल अगले आदेश तक रहेंगे बंद

जम्मू में अनलॉक-1 के दौरान प्रशासन ने सैलून, शॉपिंग मॉल और होटल को नियमों के साथ खोले जाने की रियायत दे दी है. वहीं श्री माता वैष्णो देवी समेत सभी धर्मस्थल अगले आदेशों बंद रहेंगे. पूरे प्रदेश में दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे. शॉपिंग मॉल खोलने के साथ ही होटलों में 50 प्रतिशत क्षमता से ही लोग ठहराए जाएंगे.

जम्मू: कोरोना वायरस के चलते जम्मू कश्मीर में जिंदगी और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रदेश प्रशासन ने अनलॉक 1.0 में कई रियायतों का ऐलान कर दिया है. सोमवार से जम्मू में सैलून, शॉपिंग मॉल और होटल खोले गए लेकिन श्री माता वैष्णो देवी समेत सभी धर्मस्थल अगले आदेशों तक फिलहाल बंद ही रहेंगे.

कोरोना वायरस के बाद आम जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने भी कई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी किए. रविवार देर शाम जारी इन दिशानिर्देशों में जम्मू में शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट, सैलून, ब्यूटी पार्लर को सशर्त खोलने की इजाजत दे दी गई है.

वहीं, सोमवार से पूरे प्रदेश में दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे. शॉपिंग मॉल खोलने के साथ ही होटलों में 50 प्रतिशत क्षमता से ही लोग ठहराए जाएंगे. रेस्टोरेंट्स सिर्फ होम डिलीवरी दे पाएंगे. इसके साथ ही जम्मू कश्मीर प्रशासन ने प्रदेश में सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, शैक्षिक संस्थान, ट्रेनिंग व कोचिंग सेंटर फिलहाल बंद रखने के आदेश दिए है.

सिनेमा हॉल, जिम, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, स्पा आदि भी फिलहाल बंद ही रहेंगे. इसके साथ ही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अनलॉक 1 में जम्मू-कश्मीर में सभी औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमी अब 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ उत्पादन शुरू कर सकते हैं.

बता दें कि अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों में कोरोना का संक्रमण हो चुका है. यहां अब तक 4087 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. जिसमें से अब तक 1216 संक्रमितों का इलाज सफल रहा है. वहीं 41 लोगों ने कोरोना के संक्रमण से अपनी जान गंवाई है. वर्तमान में 2830 मरीज कोरोना सं संक्रमित हैं.

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः अनलॉक-1 में खुले धार्मिक स्थल, सरकार ने चारधाम यात्रा शुरू करने का फैसला देवस्थानम् बोर्ड पर छोड़ा कोरोना वायरसः तमिलनाडु में संक्रमण के मामले 31 हजार के पार, 269 की हुई मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget