एक्सप्लोरर

Coronavirus: दुनिया में संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख पार, UN ने कहा- ढाई करोड़ लोग हो सकते हैं बेरोजगार

Coronavirus: दुनिया में COVID 19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2 लाख के पार हो गई. भारत में अब तक151 मामले सामने आए हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी ज़द में लिया है और आज इससे संक्रमित लोगों की संख्या दो लाख के पार हो गई है. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर एक बजे तक कोरोना वायरस से दुनियाभर में करीब 200,680 संक्रमित हो चुके हैं और 8000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना वायरस से कई देशों में लॉक डाउन जैसी स्थिति है और बाजार पर इसका सीधा असर देखा जा रहा है. अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है. आज संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी से दुनियाभर में बेरोजगारी बहुत तेजी से बढ़ेगी और लगभग ढाई करोड़ लोग और बेरोजगार हो सकते हैं.

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने अपनी एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा, ''रोजगार में गिरावट का मतलब है कि कर्मचारियों को वेतन में भारी नुकसान होगा.'' संगठन के अनुसार कर्मचारियों को 2020 के अंत तक 860 अरब डॉलर से 3,400 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है.

भारत में मामले देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 और मामले सामने आने के बाद इस घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 151 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन मामलों में दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में जान गंवाने वाले तीन लोग और 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

25 विदेशी नागरिकों के मामलों में से इटली से 17, फिलीपीन्स के तीन, कनाडा, ब्रिटेन, इंडोनेशिया और सिंगापुर से एक-एक मामला है. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कोविड 2019 के पूरे भारत में अब तक इससे संक्रमित 134 लोगों का इलाज चल रहा है.’’ उन्होंने बताया कि 14 अन्य ठीक हो गये है या उन्हें छुट्टी दे दी गई है जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है.

अधिकारी ने बताया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 5,700 से अधिक लोगों पर निकटता से नजर रखी जा रही है. दिल्ली में संक्रमण के अब तक 10 मामले सामने आए हैं जिनमें एक विदेशी शामिल हैं जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी समेत 16 मामले दर्ज किए गए हैं.

महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत 42 मामले सामने आए हैं जबकि केरल में दो विदेशी नागरिकों समेत 27 मामले दर्ज किए गए हैं. कर्नाटक में कोरोना वायरस के 11 मरीज हैं. लद्दाख में संक्रमण के मामले बढ़कर आठ हो गए हैं और जम्मू-कश्मीर में इसकी संख्या बढ़कर तीन हो गई है. तेलंगाना में दो विदेशियों समेत छह मामले सामने आए हैं.

राजस्थान में दो विदेशियों समेत चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है. हरियाणा में 14 विदेशियों समेत 17 लोग संक्रमित हैं. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 14 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है. इन मरीजों में केरल के वे तीन मरीज भी शामिल हैं जिन्हें पिछले महीने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.

Coronavirus की स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो दुनिया में मंदी का संकेत- McKinsey & Company की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget