एक्सप्लोरर

दिल्ली में 'कूड़े के बदले अनाज' की अनोखी पहल, जानिए साउथ एमसीडी की इस मुहिम के बारे में सब कुछ

लोग एमसीडी द्वारा तय की गई जगह पर पहुंचकर इस योजना का लाभ भी उठा रहे हैं. कोई प्लास्टिक का कूड़ा लेकर आ रहा है, तो कोई गीला कूड़ा ला रहा है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में साउथ एमसीडी की तरफ से टैगोर गार्डन में "सेव आवर प्लेनेट' नाम से 'कूड़े के बदले अनाज' की मुहिम की शुरुआत की गई है, जिसके ज़रिए लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है. इसमें दो योजनाएं बनाई गई हैं, एक योजना प्लास्टिक वेस्ट एक्सचेंज और दूसरी योजना वेट वेस्ट एक्सचेंज है. प्लास्टिक एक्सचेंज योजना के तहत प्लास्टिक देने पर कुछ जरूरत के सामान लोगों को दिए जा रहे हैं, जैसे चावल, तेल, डस्टबिन, साबुन और डिटर्जेंट आदि. वेट वेस्ट एक्सचेंज पर जैविक खाद और साबुन डिटर्जेंट दिया जा रहा है.

लोग एमसीडी द्वारा तय की गई जगह पर पहुंचकर इस योजना का लाभ भी उठा रहे हैं. कोई प्लास्टिक का कूड़ा लेकर आ रहा है, तो कोई गीला कूड़ा ला रहा है. कूड़े को सबसे पहले वज़न किया जाता है. वज़न करने के बाद देखा जाता है कि उस कूड़े के वजन के मुताबिक उन्हें क्या सामान मिलेगा. प्लास्टिक एक्सचेंज योजना के तहत 5 किलो कूड़े पर 2 किलो चावल मिल रहे हैं, 2 किलो प्लास्टिक कूड़े पर सरसों के तेल की बोतल या डस्टबीन मिल रहा है, तो वहीं 1 किलो प्लास्टिक कूड़े पर डिटर्जेंट या साबुन मिल रहा है.

ऐसे ही अगर कोई गीला कूड़ा ला रहा है तो खाद मिल रही है. एमसीडी ना सिर्फ लोगो से कूड़ा लेकर सामान दे रही है बल्कि कूड़ा इकट्ठा करने के बाद उसको खाद में बदल भी रही है. जितना गीला कूड़ा पहुंच रहा है, उन सभी को खाद बनाने के लिए कर्मचारी पूरी प्रक्रिया कर रहे हैं, जिसके बाद उनको 15 से 20 दिन के लिए एक बड़े नेट डंप में रखा जा रहा है. जिसके कुछ दिन बाद खाद बन जाता है, जिसको अलग-अलग कार्यों के लिए प्रयोग किया जा रहा है. और लोगों को भी कूड़े के बदले दिया जा रहा है.

एमसीडी की तरफ से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि कूड़े को दो तरह से रखें, एक गीला कूड़ा और एक सूखा कूड़ा. जिनके पास जो भी वेस्ट है, वह इधर-उधर फेंकने की बजाय एमसीडी को दे जाए. इससे उन्हें जरूरत का सामान भी मिल जाएगा. अब तक कई सौ लोग इस पहल से लाभ ले चुके हैं. इस पहल को वेस्ट दिल्ली की हर कॉलोनी में शुरू करने का लक्ष्य है. अभी दस इलाक़ो में ये योजना शुरू की गई है. इसमें सुभाष नगर, रघुबीर नगर, पंजाबी बाग, आदि एरिया शामिल हैं.

इस पर साउथ एमसीडी मेयर अनामिका मिथिलेश सिंह का कहना है, "हमने यह मुहिम शुरू की है, जिसमें हम कूड़े के बदले लोगों को जरूरत का सामान दे रहे हैं. जमा कूड़े से खाद बनाने का काम ही चल रहा है, खाद भी लोगों को दिया जा रहा है. मैं दिल्ली वासियों और खासकर दक्षिणी दिल्ली वासियों से अपील करती हूं कि स्वच्छता अभियान के साथ जुड़े और सहयोग करे."

ये भी पढ़ें: Explained: बिहार में तीन चरणों में होंगे चुनाव, जानिए- मतदान को लेकर अपने जेहन में उठने वाले सभी सवाल के जवाब 

ड्रग्स केस: रकुल प्रीत सिंह से चार घंटे चली पूछताछ, इस दौरान रिया चक्रवर्ती का जिक्र करते हुए मानी ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget