एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM मोदी, राजनाथ सिंह ने जताया दुख

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ हो गया. 65 वर्षीय अंगड़ी पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे.

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन पर गहरा शोक जताया है.  पीएम मोदी ने सुरेश अंगड़ी को बीजेपी का असाधारण कार्यकर्ता, समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री बताया.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्याकार्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की. वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जिनकी सभी प्रशंसा करते. उनका निधन दुखद है. इस दुख की घड़ी में मेरे संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं. ओम शांति.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, "केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद श्री सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं. यह जन-सेवा के क्षेत्र की, विशेष रूप से कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि है. मेरी शोक-संवेदना उनके शोकाकुल परिवार, सहकर्मियों और असंख्य सहयोगियों के साथ है."

राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट, “रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अंगड़ीजी के निधन से गहरा दुःख हुआ. वह एक अच्छे प्रशासक, अनुभवी सांसद थे और एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. ओम शांति

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, “केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश अंगड़ीजी के निधन से बहुत दुखी हूं. वह एक शानदार नेता थे जिन्होंने अपना सारा जीवन संगठन के लिए समर्पित कर दिया और बहुत परिश्रम और करुणा के साथ समाज की सेवा की.  मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनुयायियों के साथ हैं.

बता दें केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ हो गया. 65 वर्षीय अंगड़ी पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे. उनका कल राष्ट्रीय राजधानी में अंतिम संस्कार होगा. सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी थी.

यह भी पढ़ें:

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित 7 राज्यों के CM संग पीएम मोदी ने की बैठक, ये हैं बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget