एक्सप्लोरर

'फर्क नहीं पड़ता', राम मंदिर पर राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी का पलटवार, क्या कुछ बोले राजीव चंद्रशेखर?

BJP On Rahul Gandhi Politics: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान नगालैंड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कहा कि ये बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम है.

Rajeev Chandrashekhar On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर दिए बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार (16 जनवरी) को कहा कि भारत के लोग काफी समझदार हैं और वे राहुल गांधी की राजनीति को समझते हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, "मेरी राय में, राहुल गांधी इसी 'ला-ला' दुनिया में रहते हैं. भारत के लोग काफी समझदार हैं. वे राहुल गांधी की राजनीति को समझते हैं और हम यह फैसला भारत की जनता पर छोड़ेंगे कि उन्हें राहुल गांधी को क्या जवाब देना चाहिए."

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "राहुल गांधी कुछ भी सोचें उससे फर्क नहीं पड़ता, कुछ समय पहले उनके गुरु ने भी ऐसे ही बातें कहीं थीं लेकिन हमारे लिए यह आस्था से जुड़ा है, राहुल गांधी और कांग्रेस को राम मंदिर के लिए सोचने दीजिए, क्या सोच रहे हैं."

'सभी जानते हैं किसने न्याय किया और किसने अन्याय'

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आगे कहा, ''वे कुछ भी कहें, पूरा देश जानता है कि वे (कांग्रेस) पिछले 65 सालों से गरीबों पर क्या अत्याचार कर रहे हैं. पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद ही 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ सके तो कौन न्याय कर रहा है और कौन अन्याय कर रहा है, पूरा देश जानता है."

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन अगर वे अपनी यात्रा को 'न्याय यात्रा' कहना चाहते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कांग्रेस राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होगी या नहीं, यह आस्था का मामला है और हम सभी जाएंगे."

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नगालैंड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “आरएसएस और बीजेपी ने 22 जनवरी के समारोह को पूरी तरह से राजनीतिक नरेंद्र मोदी समारोह बना दिया है. यह आरएसएस-बीजेपी का समारोह है और मुझे लगता है कि इसीलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह समारोह में नहीं जाएंगे. हम सभी धर्मों और सभी प्रथाओं के लिए खुले हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “यहां तक कि हिंदू धर्म के सबसे बड़े विद्वानों ने भी 22 जनवरी के समारोह के बारे में अपनी राय सार्वजनिक कर दी है कि वे इस समारोह के बारे में क्या सोचते हैं. यह एक राजनीतिक समारोह है. इसलिए हमारे लिए ऐसे राजनीतिक समारोह में जाना मुश्किल है जो भारत के प्रधानमंत्री के और आरएसएस के आसपास बनाया गया है.”

राहुल गांधी ने बताया उनके लिए क्या है हिंदू धर्म?

राहुल गांधी ने हिंदू धर्म पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, "जो सचमुच धर्म को मानते हैं, वो धर्म के साथ 'पर्सनल रिश्ता' रखते हैं. वे अपने जीवन में धर्म का प्रयोग करते हैं. जो धर्म के साथ 'पब्लिक रिश्ता' रखते हैं, वो धर्म का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. मैं अपने धर्म का फायदा उठाने की कोशिश नहीं करता हूं, मैं अपने धर्म के सिद्धांतों पर जिंदगी जीने की कोशिश करता हूं. इसलिए मैं लोगों की इज्जत करता हूं, अहंकार से नहीं बोलता, नफरत नहीं फैलाता. ये मेरे लिए हिंदू धर्म है."

ये भी पढ़ें: राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं जाएंगे राहुल गांधी, बोले- ये पीएम मोदी का सियासी कार्यक्रम, 'INDIA' से जिसे जाना जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका गांधी का मार्च, PM आवास के पास नारेबाजी
LIVE: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका गांधी का मार्च, PM आवास के पास नारेबाजी
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget