एक्सप्लोरर

उद्योगपति राहुल बजाज की टिप्पणी पर सीतारमण ने कहा, 'अपनी खुद की सोच के प्रचार से राष्ट्र का नुकसान हो सकता है'

उद्योगपति राहुल बजाज ने पिछले दिनों कहा था कि इस समय उद्योग जगत को सरकार के खिलाफ कुछ भी बोलने में डर लगता है. उनके बयान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अपनी खुद की राय का प्रचार करने से ‘राष्ट्रीय हित का नुकसान हो सकता है.

नई दिल्ली: उद्योगपति राहुल बजाज की टिप्पणी पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अपनी खुद की राय का प्रचार करने से ‘राष्ट्रीय हित का नुकसान हो सकता है.’ बजाज ने पिछले दिनों मुंबई में एक समारोह में गृहमंत्री अमित शाह और कुछ अन्य वारिष्ठ मंत्रियों के सामने नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि इस समय उद्योग जगत को सरकार के खिलाफ कुछ बोलने में डर लगता है.

वित्त मंत्री सीतारमण के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. शनिवार शाम को एक टीवी कार्यक्रम में अमित शाह के अलावा रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और सीतारमण भी थीं.

शाह ने बजाज की बात का जवाब देते हुए कहा था कि किसी को भी किसी चीज से डरने की जरूरत नहीं है. मीडिया में नरेंद्र मोदी सरकार की लगातार आलोचना होती रही है. गृह मंत्री ने यह भी कहा था कि ‘‘यदि आप कहते हैं कि इस तरह का माहौल है तो हमें इसमें सुधार करने के लिए काम करने की जरूरत है.’’

बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शा ने बजाज की बात का सोमवार को समर्थन किया. उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय उद्योग जगत को ‘अछूत’ समझती है और अर्थव्यवस्था को लेकर किसी तरह की आलोचना को सुनना नहीं चाहती है. रविवार को ट्वीट कर शा ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि सरकार भारतीय उद्योग जगत से बात करेगी और उपभोग और वृद्धि को प्रोत्साहन के लिए कोई समाधान निकालेगी.’’

इसके तत्काल बाद सीतारमण ने कार्यक्रम का वीडियो जारी करते हुये कहा, ‘‘किस प्रकार गृह मंत्री अमित शाह ने श्री राहुल बजाज द्वारा उठाए गए मुद्दों का जवाब दिया. सवालों और आलोचना को सुना गया और उनका जवाब-समाधान दिया गया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी की निजी सोच को फैलाने के बजाय बेहतर यही होगा कि जवाब मांगा जाये. इस तरह का प्रसार तेज होने से राष्ट्र हित को नुकसान पहुंच सकता है.’’

साध्वी प्रज्ञा को लेकर उद्योगपति राहुल बजाज ने किया सवाल, अमित शाह बोले- घोर निंदा करते हैं

सीतारमण के इस बयान के बाद कांग्रेस ने सरकार की आलोचना की है. कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, ‘‘राहुल बजाज ने सिर्फ यह कहा था कि उद्योग जगत सरकार की आलोचना करने से डरता है.’’ सिब्बल ने ट्वीट कर सवाल किया, ‘‘क्या आपकी तारीफ करना ही राष्ट्रीय हित है.’’

उनकी पार्टी के प्रवक्ता सलमान अनीस सोज ने कहा कि केवल असुरक्षित, अक्षम और असहिष्णु सरकार ही किसी आलोचना को राष्ट्रीय हित से जोड़ने तक नीचे गिर सकती है.’ रेलवे एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बजाज की टिप्पणी के बाद शाह के जवाब का हवाला देते हुए कहा कि कोई डर नहीं है.

गोयल ने ट्वीट किया, ‘‘बजाज के इस दावे कि लोग अपनी बात कहने से डरते हैं, पर गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया देखें.‘‘ ‘‘आपका सवाल सुनने के बाद मुझे संदेह है कि कोई आपके इस दावे को मानेगा कि लोग डरते हैं.’’

बजाज के बाद अब इस उद्योगपति ने उठाए सवाल, कहा- सरकार आलोचना नहीं सुनना चाहती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI से CJI सूर्यकांत बोले, 'दखल देने की कोई जरूरत नहीं'
NALSAR विवाद: BCI से CJI सूर्यकांत बोले, 'दखल देने की कोई जरूरत नहीं'
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'
विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget