एक्सप्लोरर

साध्वी प्रज्ञा को लेकर उद्योगपति राहुल बजाज ने किया सवाल, अमित शाह बोले- घोर निंदा करते हैं

ऑटो सेक्‍टर की टॉप कंपनियों में शुमार बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज ने बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह से कहा कि यूपीए सरकार में किसी को भी गाली दे सकते थे लेकिन आज लोग बोलने से डरते हैं.

नई दिल्ली: महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने को लेकर भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर चौतरफा घिरी हैं. पार्टी को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. साध्वी को लेकर इस बार खुद बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

दरअसल, अमित शाह एक टीवी कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में ऑटो सेक्‍टर की टॉप कंपनियों में शुमार बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज भी मौजूद थे. प्रश्न-उत्तर का दौर चल रहा था. तभी राहुल बजाज खड़े हुए और साध्वी प्रज्ञा का जिक्र करते हुए उन्होंने अमित शाह से सवाल कर दिया.

उन्होंने कहा कि मैं यहां प्रशंसा करने के लिए नहीं हूं. आप इसे पसंद नहीं करेंगे, लेकिन मेरा नाम जवाहरलाल नेहरू ने रखा था. राहुल बजाज ने आगे कहा कि यूपीए सरकार में किसी को भी गाली दे सकते थे. आपके खिलाफ बोलने से लोग डरते हैं. आप काम कर रहे हैं, तो फिर लोगों को बोलने की आजादी क्यों नहीं है?

साध्वी प्रज्ञा ने कहा- जिंदा जलाने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक के घर जाऊंगी 

राहुल बजाज ने कहा, ''जिन्होंने गांधी जी की हत्या की उसे देशभक्त कहा गया. पहले भी कहा गया था. आपने टिकट दिया और वह जीत गईं. उन्हें कोई जानते नहीं थे. उसके बाद सलाहकार समिति (रक्षा समिति) में उन्हें लाया गया. पीएम मोदी ने कहा था कि मैं माफ नहीं करूंगा.'' उन्होंने मॉब लिंचिंग का भी जिक्र किया. राहुल बजाज ने कहा कि इन सब मुद्दों पर कोई भी उद्योगपति नहीं बोल सकते हैं.

राहुल बजाज की चिंता के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आपके सवाल के बाद मुझे नहीं लगता है कि कोई कहेगा कि लोग डरते हैं. शाह ने कहा, ''जैसे ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बयान आया, तुरंत ही बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने इसकी निंदा की. प्रज्ञा ठाकुर ने माफी मांगी है. बीजेपी कभी भी इस तरह के बयान का समर्थन नहीं करती है. घोर निंदा करते हैं. मुझे यह कहने में झिझक नहीं है.''

अमित शाह ने कहा कि मॉब लिंचिंग की कई घटनाओं में सजा हुई है. किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है. हमलोगों के खिलाफ बहुत कुछ लिखा गया है. किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है.

गोडसे को देशभक्त बताने पर साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget