एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases India: स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा- 149 जिलों में पिछले 7 दिनों में कोविड का कोई नया केस नहीं आया

Coronavirus New Cases India: देश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है. नए मामलों की संख्या हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है. हर दिन दुनिया में सबसे ज्यादा केस भारत में ही आ रहे हैं.

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज ग्रुप ऑफ मिनिस्टर (GoM) की 24वीं बैठक की. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ एस जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी और ​अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद रहे. बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जहां उन्होंने कोरोना मरीजों से संबंधित कुछ आंकड़े भी पेश किए.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, "देश में अबतक 1 करोड़ 19 लाख 13 हजार 292 लोग कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो गए हैं. हमारा रिकवरी रेट जो एक समय में 96 से 97 फीसदी तक पहुंच गया था, अब घटकर 91.22 फीसदी हो गया है. 149 जिलों ने पिछले 7 दिनों में कोविड का कोई नया केस नहीं देखा है. 8 जिलों में पिछले 14 दिनों में एक मामला नहीं देखा गया है, 3 जिलों में पिछले 21 दिनों में एक मामला नहीं आया है. अभी 0.46 फीसदी गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर हैं, 2.31 फीसदी आईसीयू में हैं और 4.51 फीसदी ऑक्सीजन वाले बेड पर हैं."

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा, 'हमारी मृत्यु दर लगातार कम हो रही है और अभी मृत्यु दर 1.28 फीसदी है. 89 लाख से ज्यादा हेल्थकेयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज मिली है और 54 लाख से ज्यादा हेल्थकेयर वर्कर को वैक्सीन की दूसरी डोज मिली है.'

वैक्सीन की कमी के दावों को हर्षवर्धन ने किया खारिज इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने महाराष्ट्र सरकार के उन दावों को खारिज कर दिया था जिसमें कहा गया था कि राज्य में टीके की 14 लाख खुराकें ही बची हुई हैं जो तीन दिन ही चल पाएंगी. डॉ हर्षवर्धन ने कहा, “यह कुछ नहीं बल्कि वैश्विक महामारी के प्रसार को रोकने की महाराष्ट्र सरकार की बार-बार की विफलताओं से ध्यान भटकाने की कोशिश है.”

उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र सरकार द्वारा ज़िम्मेदारी से कार्य न करना समझ से परे है. लोगों में दहशत फैलाना मूर्खता है. वैक्सीन आपूर्ति की निगरानी लगातार की जा रही है और राज्य सरकारों को इसके बारे में नियमित रूप से अवगत कराया जा रहा है.''

ये भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन कमी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने दूर किया कंफ्यूजन, बताया अभी कितनी डोज बची है

कोरोना महामारी की दूसरी लहर को कैसे रोका जाए? जानिए AIIMS चीफ डॉ रणदीप गुलेरिया ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget