एक्सप्लोरर

देश में कब तक रहेगी BJP की सरकार? अमित शाह ने संसद में कर दी भविष्यवाणी

Amit Shah in Monsoon Session: अमित शाह ने कहा कि मोदी के शासन में जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश के किसी भी राज्य में आतंकी घटना नहीं हुई है.

राज्यसभा में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (30 जुलाई) को विपक्ष पर निशाना साधा. विपक्ष की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि आपकी सरकार हमेशा के लिए नहीं रहेगी. विपक्ष की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा, “हमेशा का तो पता नहीं, लेकिन केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ही सरकार 30 सालों तक रहेगी.”

उन्होंने कहा, “मैंने साल 2015 में ओडिशा की हमारी भुवनेश्वर कार्यकारिणी में बोला था कि हमारी सरकार अगले 30 साल तक सत्ता में रहेगी. इसलिए मैं चिदंबरम साहब से कहना चाहता हूं कि वे आदत डाल लें, क्योंकि अभी तक तो सिर्फ 11 साल ही बीते हैं, अभी बहुत समय बाकी है.”

कांग्रेस ने हमेशा ओछी राजनीति की- शाह

अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश में ओछी राजनीति की है. चिदंबरम साहब पूछते हैं कि हमारे पास क्या सबूत है कि आतंकवादी पाकिस्तान से ही आए थे, तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आतंकवादी पाकिस्तान से ही आए थे, इसके सारे सबूत हमारी एजेंसियों ने ढूंढ निकाले हैं. वहीं, मुंबई हमले को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि यह हमला तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कराया था. तो आखिर ये किसको बचाना चाह रहे हैं, किसे बचा रहे हैं और हिंदू आतंक का सगुफा किसने छोड़ा. मैं गर्व के साथ पूरी दुनिया के सामने और देश की जनता के सामने कहता हूं कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता है.”

देशभक्त संगठनों पर कांग्रेस ने लगाए आरोप- शाह

उन्होंने कहा, “आखिर कांग्रेस करना क्या चाहती है, हिंदुओं के खिलाफ फर्जी केस करना चाहती है, एक भी केस अदालत में नहीं टिका, देशभक्त संगठनों पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है और वो भी सिर्फ अपनी छिछोरी राजनीति के लिए, सुलभ फायदे के लिए और भी क्या-क्या कर लिया. लेकिन फिर भी देश के चुनाव में हार गए. अब वे रोज हमें कह रहे हैं कि आप हमेशा सत्ता में नहीं होंगे, तो हमेशा का तो पता नहीं लेकिन 30 साल तक देश में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार रहने वाली है.”

यह भी पढ़ेंः 'जब तक पी चिदंबरम गृहमंत्री थे तब तक अफजल गुरु को फांसी नहीं हुई', राज्यसभा में अमित शाह का बड़ा अटैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Vikram-1 Launched: भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
श्रीहरिकोटा से भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget