एक्सप्लोरर

Semiconductor Plant: यूपी के जेवर में लगेगी सेमीकंडक्टर यूनिट, 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Semiconductor Plant in UP: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर ईकाई को मंजूरी मिलने से 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा. इस यूनिट में 3706 करोड़ का निवेश किया जाएगा.

Semiconductor Plant in UP: मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दे दी है. यह भारत की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट होगी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट में लिए गए फैसले में बारे में बताते हुए कहा कि इनमें से एक इकाई में इसी साल उत्पादन शुरू हो जाएगा.

अश्विनी वैष्णव ने बताया, 'भारत में सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अब तक 5 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी गई है और वहां तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है. इनमें से एक इकाई में इसी साल उत्पादन शुरू हो जाएगा. इसी सिलसिले में एक और सुपर-एडवांस्ड इकाई को मंजूरी दी गई है. यह HCL और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम है.'

2000 लोगों को मिलेगा रोजगार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर ईकाई को मंजूरी मिलने से 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने बताया, "सेमी कंडेक्टर यूनिट में 3706 करोड़ का निवेश होगा. यहां हर महीने 3.6 करोड़ डिस्प्ले ड्राइवर चिप बनेंगे. साल 2027 से इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा. एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर संयंत्र में हर महीने 20,000 वेफर्स की मैन्यूफैक्चरिंग होगी."

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत कि ताकत, नेतृत्व और हमारी सेना के रोल को दिखाता है. उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर भारत की पहचान, हमारे सशस्त्र बलों की भूमिका और जो निर्णायक नेतृत्व रहा है और जो नया सिद्धांत बना है, उसका एक बहुत ही महत्वपूर्ण उदाहरण है. यह वास्तव में देश के लिए एक प्रशंसनीय बात है. ऑपरेशन सिंदूर में भी साइंस एंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया. टेक्नोलॉजी भारत को बहुत बड़ी ताकत देती है और भविष्य के लिए मजबूत नींव रखती है."

'लेटेस्ट डिजाइन टेक्नोलॉजी पर कर रहे काम'

केंद्रीय मंत्री ने बताया, "सेमीकंडक्टर उद्योग अब पूरे देश में आकार ले रहा है. देश भर के कई राज्यों में विश्व स्तरीय डिजाइन सुविधाएं स्थापित हो चुकी हैं. राज्य सरकारें डिजाइन फर्मों को बढ़ावा देने के लिए जोर-शोर से प्रयास कर रही हैं. 270 शैक्षणिक संस्थानों और 70 स्टार्टअप में छात्र और उद्यमी नये उत्पादों के विकास के लिए वर्ल्ड क्लास लेटेस्ट डिजाइन टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं."

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "भारत में लैपटॉप, मोबाइल फोन, सर्वर, मेडिकल इक्विपमेंट, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उपकरण और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग के तेजी से विकास के साथ सेमीकंडक्टर की मांग बढ़ रही है, यह नई इकाई पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को और आगे बढ़ाएगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget