एक्सप्लोरर

दिल्ली: राज्यसभा में मार्शलों की वर्दी बदली, अब से नई ड्रेस में दिखेंगे

राज्यसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक सालों बाद मार्शलों की ड्रेस में बदलाव किया गया है. इसके बाद आज राज्यसभा के मार्शल सेना के कमांडर सरीखे गहरे नीले रंग की वर्दी के साथ नजर आए.

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्यसभा के मार्शलों की वर्दी भी बदल गई. सालों से गला बन्द काले सूट और साफे में दिखने वाले मार्शल सोमवार को राज्यसभा के दौरान नई ड्रेस में नजर आए. राज्यसभा के मार्शल सेना के कमांडर सरीखे गहरे नीले रंग की वर्दी के साथ नजर आए. इसके अलावा कैप्टन वाली हैट के साथ मार्शलों को नई पोशाक मिली. राज्यसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक सालों बाद ड्रेस में बदलाव किया गया है.

गौरतलब है कि राज्यसभा में तैनात मार्शलों का काम होता है कि सदन के अंदर की व्यवस्था बनाये रखें. सदस्यों की मदद करने के अलावा जरूरत पड़ने पर सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इन्हीं पर रहती है. अब तक मार्शलों की साल में दो तरह की वर्दी हुआ करती थी. ठंड के दिनों में मार्शल काले रंग का गला बन्द सूट पहनते थे. साथ ही सिर पर पगड़ी पहनते थे. जबकि गर्मी के दिनों में गला बन्द फुल बाजू का सफारी सूट पहना जाता था. सोमवार को जब शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई तो मार्शलों की ड्रेस बदल चुकी थी.

ड्रेस की खासियत-

ड्रेस की खासियत है कि इसमें गहरे नीले रंग की सेना के कैप्टन वाली वर्दी के साथ पी कैप है. कैप में सुनहरे रंग की पट्टी और राज्यसभा सचिवालय का मोनोग्राम लगाया गया है. फिलहाल गर्मी के दिनों की वर्दी में किसी प्रकार के बदलाव पर विचार नहीं किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से रिहाई के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से रिहाई के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget