एक्सप्लोरर

'संविधान में UCC पर सिर्फ डेढ़ लाइन लिखी गई, मोदी सरकार...', समान नागरिक संहिता पर क्या कुछ बोले CPI नेता अतुल अंजान?

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर पीएम मोदी की गई टिप्पणी को लेकर सीपीआई नेता अतुल अंजान ने निशाना साधा.

Uniform Civil Code Issue: लॉ कमीशन ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर धार्मिक संगठनों और लोगों से राय मांगी है. इसकी मियाद शुक्रवार (28 जुलाई) को खत्म हो रही है. यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सरकार और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है. इसी बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के वरिष्ठ नेता अतुल अंजान ने एबीपी से बात करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इसको 2024 के लोकसभा चुनाव देखते हुए लाई है. 

सीपीआई के वरिष्ठ नेता अतुल अंजान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ''पीएम मोदी के पास महंगाई, गरीबी, बेकारी, अर्थव्यवस्था और देश में बेरोजगारी से करहाते युवकों की चर्चा नहीं है. वो संकीर्ण धार्मिक भावनाओं के बहते हुए ज्वार पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं. इस कारण अनावश्यक रूप से यूसीसी पर बहस कर रहे हैं.''

अतुल अंजान ने आगे कहा,  ''भारतीय संविधान में यूसीसी पर तो सिर्फ डेढ़ लाइन है. सीपीआई की साफ समझ है कि अनावश्यक रूप से इस पर चर्चा करके 2024 के चुनाव में ध्रुवीकरण कर समाज को हिंदू और मुस्लिम में बांटना है. एक बार फिर वोट लेने और सत्ता में आने के लिए पीएम मोदी का ये दुष्प्रचार है.'' 

अतुल अंजान ने क्या कहा?
अतुल अंजान ने कहा कि लॉ कमीशन ने पहले कहा था कि भारत में यूसीसी की जरूरत नहीं है, लेकिन अब क्या हो गया. इसे हिंदू और मुस्लिम बनाने की जरूरत क्या है? यूसीसी लागू होता है तो इसका असर तो देश के 650 कबीलों पर होगा.  हमारी गोद लेने की प्रथा से उत्तराधिकार की प्रथा सब अलग है. सुनने में अच्छा लगता है कि एक देश, एक कानून लेकिन हमारे यहां विविधता है. 

पीएम मोदी ने क्या कहा था?
हाल ही में पीएम मोदी ने भोपाल में बीजेपी के कार्य़क्रम में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा था कि यूसीसी का विरोध ये लोग वोट बैंक के लिए कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि यूसीसी का जिक्र तो संविधान में भी है. कई बार सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि यूसीसी लाओ. एक देश में दो कानून कैसे चल सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- 'UCC सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए थ्रेट', ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की जॉइंट पीसी में किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget