एक्सप्लोरर

UCC: 'यूसीसी आया तो हिंदू भाइयों को होगी सबसे ज्यादा तकलीफ', ओवैसी ने एक-एक नियम पढ़कर बताया

Owaisi On UCC: एआईएमआईएम नेता ने कहा कि हिंदू विवाह अधिनियम में हिंदुओं को बहुत सारे विशेषाधिकार मिले हैं, जो यूसीसी के आने से खत्म हो जाएंगे.

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर आल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) लगातार विरोध कर रहे हैं. ओवैसी ने कहा कि यूसीसी से सबसे ज्यादा तकलीफ हमारे हिंदू भाइयों को होगी. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर भी निशाना साधा.  

ओवैसी ने कहा कि यूसीसी से हिंदू भाइयों के बहुत सारे अधिकार छीन लिए जाएंगे, जिसमें मैरिज एक्ट के साथ-साथ बहुत सारे सामाजिक और धार्मिक रीति रिवाज भी शामिल हैं. ओवैसी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हिंदुओं को मिले विशेषाधिकार का जिक्र करते हुए दावा किया है कि ये यूसीसी से छिन जाएंगे.

हिंदू विवाह अधिनियम का किया जिक्र

ओवैसी ने हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 का हवाला देते हुए कहा, इस एक्ट में हिंदू भाई बहनों के लिए कहा गया है कि पिता की सात पीढ़ियों और मां की 5 पीढ़ियों तक शादी नहीं हो सकती है लेकिन इसका अपवाद दे दिया गया है. अगर यूनिफॉर्म सिविल कोड आया तो एक अपवाद खत्म हो जाएगा.

ओवैसी ने का, हिंदू विवाह अधिनियम के सेक्शन  7 में कहा गया है कि आप अपनी शादी अपने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ कर सकते हैं लेकिन यूसीसी से ये भी चला जाएगा. 

हिंदू मैरिज एक्ट के सेक्शन 2 के सबसेक्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि हिंदू मैरिज एक्ट अनुसूचित जनजाति पर लागू नहीं होगा लेकिन समान नागरिक संहिता आने के एसटी भाइयों का भी हक छिन जाएगा.

संयुक्त परिवार भी बोले ओवैसी

एआईएमआईएम नेता ने कहा कि सिर्फ हिंदू भाइयों को ये सहूलियत दी गई है कि अगर वे संयुक्त परिवार में रहते हुए कोई व्यापार शुरू करते हैं तो उन्हें टैक्स में छूट मिलेगी, लेकिन समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद ये अधिकार उनसे छिन जाएगा. 

ओवैसी ने दावा किया कि 2015 का रिकॉर्ड बताता है कि इस कानून के तहत हिंदू भाइयों को 3065 करोड़ रुपये की टैक्स छूट मिली थी. उन्होंने ये भी दावा किया कि गोद लेने में भी हिंदुओं को छूट मिली है. 

आरएसएस पर साधा निशाना

ओवैसी ने कहा कि यूसीसी से सिर्फ मुसलमानों को ही नहीं बल्कि दूसरों का ज्यादा नुकसान होगा. अगर आरएसएस ये सोच रही है कि इससे सिर्फ मुल्ला जी लोगों को निशाना बनाएंगे तो आप हमारे नाम पर किसी और का नुकसान कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi House: राहुल गांधी जल्द हो सकते हैं नए घर में शिफ्ट, कांग्रेस की दिग्गज नेता के फ्लैट में बनेंगे किराएदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget