एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: यूसीसी लागू करने को अमर्त्य सेन ने क्यों बताया मूर्खतापूर्ण? कहा- हिंदू राष्ट्र ही इकलौता तरीका नहीं...

UCC Bill: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर जारी बवाल के बीच अब नोबल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने बुधवार (5 जुलाई) को विश्व भारती यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों से मुलाकात की.

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने बुधवार (5 जुलाई) को कहा कि यूसीसी को लागू करने की कोशिश करना एक धोखा था. उन्होंने समान नागरिक संहिता पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इससे किसको फायदा होगा? उन्होंने कहा कि ये तैयारी हिंदू राष्ट्र की विचारधारा से जुड़ी है.

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, जाने-माने अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा, ''मैंने आज अखबारों में देखा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने में अब और देरी नहीं की जानी चाहिए. ऐसी मूर्खतापूर्ण बातें कहां से आती हैं? हम हजारों सालों से बिना समान नागरिक संहिता के रहते आ रहे हैं और भविष्य में भी इसके बिना रह सकते हैं.''

हिंदू राष्ट्र को लेकर अर्थशास्त्री ने कही ये बात
प्रोफेसर अमर्त्य सेन ने कहा कि हिंदू राष्ट्र ही इकलौता ऐसा तरीका नहीं हो सकता, जिससे देश प्रगति कर सकता है और इन सवालों को एक व्यापक नजरिए से देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हिंदू धर्म का इस्तेमाल या दुरुपयोग करने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू करने की कोशिश एक जटिल मुद्दे को सामान्य बताने की कोशिश है, जिसमें लोगों के बीच कई सारे मतभेद हैं.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के अल्पसंख्यकों के अधिकारों को छीनने वाले बयान पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि भारत में वर्ग, धर्म और लिंग के आधार पर बहुत असमानताएं हैं, जो चुनौती के तौर पर उभर सकती हैं. उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि ओबामा ने इन मुद्दों को उठाया, लेकिन हममें से कई लोग इस मुद्दे को आसानी से बता सकते थे.

अमर्त्य सेन ने बुधवार को विश्व भारती यूनिवर्सिटी के छात्रों से अपने आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विश्व भारती के मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए, जो उनकी पैतृक संपत्ति से उन्हें निकालने की कोशिश कर रहा है. प्रोफेसर सेन ने कहा कि यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को खुद से पूछना चाहिए, क्यों बहुत से लोग उनके खिलाफ हैं. विश्व भारती के पूर्व छात्र अर्थशास्त्री से उनको मिले बेदखली के नोटिस पर अपना समर्थन करने पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें:

Supreme Court: अब सुप्रीम कोर्ट में केंद्र और दिल्ली की जंग, अध्यादेश के खिलाफ राज्य की याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget