एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: क्या मुसलमानों को कबूल है यूसीसी? AIMPLB ने दिया शरीयत का हवाला तो केरल के गवर्नर ने उधेड़ दी बखिया

UCC Bill: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का दावा है कि यूसीसी के प्रावधान मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और शरीयत के कानून के तहत नहीं है. इस वजह से यूसीसी का विरोध जायज है.

UCC Draft: यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर पूरे देश में जोरदार बहस हो रही है. समान नागरिक संहिता का अभी कोई ड्राफ्ट नहीं आया है, लेकिन इसके बावजूद सियासी बवाल मचा हुआ है. इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बुधवार (5 जलाई) को एक पत्र जारी कर UCC के खिलाफ बायकॉट की मुहिम छेड़ दी है. यूसीसी पर जारी घमासान का मीटर क्या कहता है. आइए इस रिपोर्ट से समझते हैं.

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर माहौल गर्म है. ताबड़तोड़ हाई प्रोफाइल बैठकों का दौर जारी है. कुछ घंटों पहले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मीटिंग की. सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर रही कि पीएम आवास पर करीब 2 घंटे चली इस मीटिंग में यूसीसी पर मंथन हुआ. इस बात की भी खासी चर्चा हो रही है कि यूसीसी का जो टेंपलेट उत्तराखंड में लागू होगा, वही देश में लागू होगा.

सीएम धामी ने दिए क्या संकेत?
पीएम नरेंद्र मोदी से मीटिंग के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसके सिग्नल भी दिए थे. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने में देरी नहीं करेंगे, लेकिन इसकी कोई हड़बड़ी भी नहीं है. वहीं, उत्तराखंड की यूसीसी टेंपलेट के सामने आने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में यूसीसी की मुखालफत का एजेंडा सेट हो गया. बैठक में ये भी साफ हो गया कि मुस्लिम समाज एकजुट होकर UCC का विरोध करेगा.

AIMPLB क्यों कर रहा विरोध?
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का दावा है कि यूसीसी के प्रावधान मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और शरीयत के कानून के तहत नहीं है. इस वजह से यूसीसी का विरोध जायज है. उनकी दलील है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड शरीयत पर आधारित है, इसलिए कोई भी मुसलमान उसमें किसी भी तरीके के बदलाव को मंजूर नहीं करेगा.

केरल के गवर्नर ने क्या कहा?
वहीं, केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान का शरीयत को बादशाहों का कानून बताया है. उन्होंने कहा कि शरीयत बादशाहों के लिए बनाया गया कानून है. इस्लामी कानून भेदभाव की बात करता है. आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि खुद के कानून को खुदा का बताना गलत है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खुदा नहीं है. खैर, इस तमाम बहस के बीच इतना साफ है कि यूसीसी की राह जितनी आसान मानी जा रही है, उतनी दिख नहीं रही.

ये भी पढ़ें:

UCC Issue: समान नागरिक संहिता पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा ऐलान, आम लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget