एक्सप्लोरर

Unemployment in India: भारी बेरोजगारी से जूझ रहा है भारत, जानिए आंकड़ों की जुबानी

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के डेटा के मुताबिक, इस साल फरवरी महीने में बेरोजगारी दर अपने उच्चतम स्तर पर दर्ज की गई.एनएसएसओ की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017-18 में बेरोजगारी दर 45 साल में सबसे ज्यादा 6.1% के स्तर पर पहुंच गई थी.

Unemployment in India: दुनिया के सात अजूबे में से एक ताजमहल में आज बम होने की झूठी खबर फैलाई गई. ये झूठी खबर एक युवक ने फोन करके पुलिस को दी. बाद में पता चला कि युवक नौकरी ना मिलने से परेशान था. उसने बताया कि वह काफी समय से सैनिक भर्ती की तैयारी कर रहा था, लेकिन ये भर्ती रद्द कर दी गई. इस घटना के बाद अब देश में एक बार फिर बेरोजगारी को लेकर सरकार पर सवाल खड़े होने लगे हैं. हालांकि विपक्ष समय-समय पर बेरोजगारी को मुद्दा बनाता रहा है. जानिए आज देश में बोरोजगारी कितनी है. क्या कहते हैं आंकड़े?

फरवरी में बेरोजगारी दर 6.9 फीसदी रही

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के डेटा के मुताबिक, इस साल फरवरी महीने में बेरोजगारी दर अपने उच्चतम स्तर पर दर्ज की गई. फरवरी में देश में बेरोजगारी की दर 6.9 फीसदी रही. यानि 100 में से 6.9 लोग बेरोजगार हैं. अगर पिछले साल (2020) अप्रैल के आंकड़े देखे तो बेरोजगारी दर 23.52 फीसदी दर्ज की गई थी. हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि तब देश में लॉकडाउन लागू था.

पिछले 12 महीनों में कैसी रही बेरोजदारी दर? (प्रतिशत में)

तारीख भारत शहरी ग्रामीण
Feb-21 6.9 6.99 6.86
Jan-21 6.53 8.08 5.83
Dec-20 9.06 8.84 9.15
Nov-20 6.5 7.07 6.24
Oct-20 7.02 7.18 6.95
Sep-20 6.68 8.45 5.88
Aug-20 8.35 9.83 7.65
Jul-20 7.4 9.37 6.51
Jun-20 10.18 11.68 9.49
May-20 21.73 23.14 21.11
Apr-20 23.52 24.95 22.89
Mar-20 8.75 9.41 8.44

बता दें कि देश में रोजगार से जुड़ी नेशनल सैम्पल सर्वे ऑफिस (एनएसएसओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017-18 में बेरोजगारी दर 45 साल में सबसे ज्यादा 6.1% के स्तर पर पहुंच गई थी. जानिए इससे पहले के सालों में बेरोजगारी दर की स्थिति क्या थी.

श्रम और रोजगार मंत्रालय के मुताबिक-

  • साल 2013-14 में बेरोजगारी दर- 3.4 फीसदी रही.
  • साल 2015-16 में बेरोजगारी दर बढ़कर 3.7 फीसदी हो गई.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में होस्टल की छात्राओं के जबरदस्ती कपड़े उतवारकर पुलिसवालों ने करवाया डांस, BJP ने बताया धब्बा, एक्शन में उद्धव सरकार

ताजमहल में बम की खबर निकली फर्जी, नौकरी ना मिलने से परेशान युवक ने किया था फोन, पूछताछ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget