एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder: छत्तीसगढ़ में छिपा है अतीक का सबसे खास गुड्डू मुस्लिम, उमेश पाल मर्डर में बम फेंकता आया था नजर

Umesh Pal Murder: अतीक के सबसे खास लोगों में शुमार गुड्डू मुस्लिम अक्सर माफिया के साथ नजर आता था. उमेश पाल की हत्या के दौरान वह बम फेंकता नजर आया था.

Umesh Pal Murder: अतीक अहमद के गुर्गे और उमेश पाल मर्डर के आरोपी गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन को लेकर बड़ी बात सामने आई है. गुड्डू मुस्लिम इस समय छत्तीसगढ़ में छिपा हो सकता है. ओडिशा में एक शख्स से पूछताछ के बाद गुड्डू मुस्लिम की नई लोकेशन के बारे में पता चला था.

24 फरवरी को उमेश पाल की प्रयागराज में उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम को बम चलाते सीसीटीवी में देखा गया था. हत्याकांड के बाद से ही एसटीएफ गुड्डू मुस्लिम की तलाश कर रही है. उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राजा खान नाम के शख्स से ओडिशा के सोहेला में पूछताछ की थी. पूछताछ में एसटीएफ को पता चला था कि गुड्डू मुस्लिम इस समय छत्तीसगढ़ में छिपा हो सकता है.

बरेली जेल में रची गई उमेश की हत्या की साजिश

उमेश पाल की हत्या के मामले में अतीक अहमद को मुख्य आरोपी बनाया गया था. हत्या का साजिश बरेली जेल में उसके भाई अशरफ ने रची थी. पुलिस की जांच में पता चला था कि अतीक का बेटा असद, आरोपी उस्मान और शूटर गुड्डू मुस्लिम 11 फरवरी को अशरफ से मिलने बरेली जेल में पहुंचे थे. पुलिस के हाथ मुलाकात के लिए इन तीनों के जाने का सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है.

जेल में ही मुलाकात के दौरान उमेश पाल की हत्या की साजिश रची गई थी. यहां से जाने के 13 दिन बाद 24 फरवरी को दिनदहाड़े बम और गोलियों से हमला कर उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. हत्या में असद, उस्मान और गुड्डू मुस्लिम तीनों नजर आए थे.

उस्मान और असद का हो चुका एनकाउंटर

इनमें से उस्मान को पुलिस ने 6 मार्च को एनकाउंटर में मार गिराया था. उमेश पाल की हत्या के लिए आरोपी जिस कार में बैठकर आए थे उसे उस्मान ही चला रहा था. हत्याकांड के दूसरे आरोपी असद और गुलाम को 13 अप्रैल को झांसी में यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया. 

हत्याकांड में एक अन्य आरोपी अरबाज की 27 फरवरी को एनकाउंर में मौत हुई थी. वहीं, अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल हत्याकांड में अब तक 6 की मौत हो चुकी है. हालांकि, अभी तक अतीक का सबसे खास गुड्डू मुस्लिम नहीं पकड़ा गया है और उसकी तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें

असम की डिब्रूगढ़ जेल में कैसी कटी अमृतपाल सिंह की पहली रात, NIA और IB की टीमें उगलवाएंगी राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget