एक्सप्लोरर

‘तीन तलाक पर SC के फैसले को लेकर मस्जिदों से लोगों को जागरुक करें उलेमा’

राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता शमीना शफीक ने कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला दिया है जिसका सभी लोग स्वागत करते हैं.'

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवा को अपने ऐतिहासिक एक बार तीन तलाक को ‘अवैध और असंवैधानिक’ करार दिया. इसके बाद देश की कुछ मुस्लिम महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कहा कि मुस्लिम धर्मगुरू मस्जिदों में नमाज खासकर जुमे की नमाज के दौरान लोगों को इस अदालती फैसले के बारे में जागरुक करें.

राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता शमीना शफीक ने कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला दिया है जिसका सभी लोग स्वागत करते हैं. अब इसके क्रियान्वयन को लेकर जागरूकता पैदा करनी होगी. जागरूकता पैदा करने की जिम्मेदारी समाज, धर्मगुरूओं और बुद्धिजीवियों की है.’’

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की नाकामी की वजह से तीन तलाक का मामला पहुंचा अदालत: शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी

शमीना ने कहा, ‘‘मैं उलेमाओं से कहना चाहूंगी कि वे इस फैसले को लेकर मस्जिदों और खासकर जुमे की नमाज के कुतबे (धार्मिक संबोधन) के समय लोगों को जागरुक करें. इससे समुदाय में काफी व्यापक स्तर पर संदेश का प्रसार होगा.’’ कॉलमनिस्ट और मुस्लिम महिला अधिकार कार्यकर्ता नाइश हसन ने कहा, ‘‘फैसले को लेकर जागरुकता पैदा करने की जिम्मेदारी हम सबकी है. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और उलेमा लोगों को मेरी सलाह है कि अब वे इस इस फैसले को पूरी तरह स्वीकार करें और महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए जागरूकता फैलाएं और लोगों को इस बारे में बताएं.’’

वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता तसनीम कौसर ने कहा, ‘‘यह फैसला बिल्कुल वाजिब है और महिलाओं के हक में है. इसका सही ढंग से क्रियान्वयन एक चुनौती है. इसके क्रियान्वयन के लिए पूरे समाज को साथ होना होगा. महिलाओं को इसमें बढ़चढ़कर योगदान देना होगा.’’

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि मुस्लिमों में एक बार में तीन तलाक  यानि तलाक-ए-बिदत: की प्रथा ‘अमान्य’, ‘अवैध’ और ‘असंवैधानिक’ है. शीर्ष अदालत ने 3:2 के मत से सुनाए गए फैसले में तीन तलाक को कुरान के मूल तत्व के खिलाफ बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget