एक्सप्लोरर

ब्रिटेन के शोधकर्ताओं का दावा, B.1.617 वैरियंट पर 66 फीसदी प्रभावी है एस्ट्राजेनेका/कोविशील्ड वैक्सीन

ब्रिटेन में किए गए एक शोध के मुताबिक कोविड के B.1.617 वैरियंट पर फ़ाइज़र, बायोएनटेक और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन काफी प्रभावी हैं. ये शोध भारत को भी तसल्ली देने वाला है क्योंकि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन भारत में कोविशील्ड के नाम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगाई जा रही है.

भारत कोरोना की दूसरी लहर से संघर्ष कर रहा है. कोविड के खिलाफ इस जंग में वैक्सीन को सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है. ऐसे में ब्रिटेन में किए गए एक शोध के मुताबिक कोविड के B.1.617 वैरियंट पर फ़ाइज़र, बायोएनटेक और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन काफी प्रभावी हैं. ये शोध भारत को भी तसल्ली देने वाला है क्योंकि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन भारत में कोविशील्ड के नाम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगाई जा रही है. भारत में इस वैक्सीन का उत्पादन पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है. शोध के मुताबिक वैक्सीन के दो शॉट भारत और यूके में पहली बार देखे गए वैरियंट के खिलाफ बेहद प्रभावी पाए गए.

रिसर्च के नतीजों से उत्साहित ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीके जरूर लगवाएं

Pfizer-BioNTech की वैक्सीन के दो डोज इन वैरियंट्स के खिलाफ 88 प्रतिशत तक प्रभावी पाए गए. B.1.617 महाराष्ट्र में पाया गया वह वैरियंट है जो पूरी दुनिया में चर्चा में रहा है. ब्रिटेन में किए गए शोध के अनुसार एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की एक खुराक केवल 33 फीसदी ही प्रभावी पाई गई. जबकि दो खुराकों के बाद नतीजे काफी बेहतर रहे. इस शोध के नतीजों से उत्साहित ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कह-  'रिसर्च के नतीजे काफी अहम हैं और यह साबित करते हैं कि लोगों का बचाव करने में कोविड-19 टीकाकरण अभियान कितना महत्वपूर्ण है. यह साफ है कि कोविड-19 और इसके स्वरूपों से प्रभावी संरक्षण के लिए टीके की दूसरी खुराक कितनी महत्वपूर्ण है. मैं लोगों से अपील करता हूं कि टीका जरूर लगवाएं.

ब्रिटेन ने दो टीकों के बीच अंतराल 12 से घटाकर 8 सप्ताह किया

ब्रिटेन अपने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में वहां पर टीके के पहले पहले और दूसरे डोज के बीच के अंतराल को 12 से घटाकर 8 सप्ताह कर दिया गया है, जबकि भारत ने इसके उलट दो टीकों के मध्य अंतर 8 से बढ़ाकर 12 से 16 सप्ताह का कर दिया है.  

ये भी पढ़ें- 

पंजाब सरकार की सीधे वैक्सीन खरीदने की योजना को झटका, मॉडर्ना ने राज्य को डायरेक्ट टीके भेजने से किया इनकार

अभी रोजाना लग रहे 15 लाख टीके, दिसंबर तक टार्गेट पूरा करने के लिए इसे बढ़ाकर 34 लाख करना होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Resignation LIVE: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
LIVE: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget