एक्सप्लोरर

Sanatan Dharma Remark: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के फिर बिगड़े बोल- 'सनातन धर्म को मिटाना ही होगा'

Tamil Nadu Politics: द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) की तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर बयान देते हुए कहा है कि सनातन धर्म को नष्ट करना ही होगा.

Sanatan Dharma Remark Row: तमिलनाडु के युवा मामले और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सोमवार (18 सितंबर 2023) को फिर से सनातन धर्म को लेकर फिर से बयान दिया है. स्टालिन तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के बयान पर पलटवार कर रहे थे. राज्यपाल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि राज्य में जाति आधारित भेदभाव बहुत है. सनातन को खत्म करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां जन्म के आधार पर सब बराबर हैं.

जिसके जवाब में स्टालिन ने कहा, 'जातिगत भेदभाव के कारण वह सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं. सनातन धर्म को खत्म करना ही होगा. हम भी जातिगत आधार पर भेदभाव खत्म करने की बात करते हैं. राज्यपाल भी वही कह रहे हैं. हमारा मानना है कि जन्म के आधार पर जाति खत्म होनी चाहिए. जहां भी जाति के आधार पर भेदभाव होता है मैं उस भेदभाव को खत्म करना चाहता हूं.'

क्या बोले थे तमिलनाडु के राज्यपाल?
तमिलनाडु के राज्यपाल ने रविवार (17 सितंबर) को कहा था कि समाज में सामाजिक भेदभाव मौजूद है, जो अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा, 'हमारे यहां छुआछूत है, सामाजिक भेदभाव है. एक बड़े वर्ग के साथ समान व्यवहार नहीं किया जाता है. यह दर्दनाक है. हिंदू धर्म ऐसा नहीं कहता है. हिंदू धर्म समानता की बात करता है.'

उन्होंने कहा, 'हर दिन मैं अखबार में पढ़ता हूं, मुझे रिपोर्ट मिलती है, मैं सुनता हूं कि अनुसूचित जाति के हमारे भाइयों और बहनों को मंदिरों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है. यह बहुत अजीब बात है. भारत में कहीं भी जातिगत बंधन नहीं होना चाहिए. राज्यपाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएमके प्रवक्ता सरवनन अन्नादुराई ने कहा, 'राज्यपाल को हमारा द्रविड़ियन मॉडल पसंद नहीं आ रहा है. इसलिए ही वह झूठे तरीके से प्रचार कर रहे हैं.'

सनातन धर्म के प्रचारक हैं राज्यपाल
डीएमके प्रवक्ता सरवन अन्नादुराई ने कहा,'राज्यपाल इस बात को नहीं पचा पा रहे हैं कि द्रविड़ मॉडल गर्वनेंस का एक सफल मॉडल है. वह द्रविड़ विचारधारा के विरोधी हैं. वह सनातन विचारधारा के प्रचारक हैं, वह जहां भी जाते हैं सनातन धर्म के गुणों के बारे में बात करते हैं, लेकिन जाति व्यवस्था के लिए सनातन धर्म जिम्मेदार है.' 

ये भी पढ़ें: 'हाथ में संविधान की कॉपी लेकर नई संसद की तरफ बढ़ेंगे सांसद', जानिए नई पार्लियामेंट में पहले दिन क्या-क्या होगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget