एक्सप्लोरर

'हाथ में संविधान की कॉपी लेकर नई संसद की तरफ बढ़ेंगे सांसद', जानिए नई पार्लियामेंट में पहले दिन क्या-क्या होगा

New Parliament Proceedings: नई संसद में आज से संसदीय कार्यवाही की शुरुआत हो जाएगी. आइए जानते हैं कि आज पूरे दिन क्या-क्या होने वाला है.

New Parliament: देश की संसदीय प्रणाली में आज यानी मंगलवार से एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है. आज से संसदीय कार्यवाही नई संसद में शुरू होगी. देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है. इस मौके पर सांसद मंगलवार को संसद की नई इमारत में शिफ्ट हो जाएंगे. गणेश चतुर्थी के दिन ही नए संसद भवन का श्री गणेश भी होने जा रहा है. वर्तमान में पांच दिनों का संसद का विशेष सत्र चल रहा है. 

सोमवार को पुरानी संसद में सदन के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में भाषण दिया. उन्होंने बताया कि किस तरह पुरानी संसद हमारी संसदीय प्रणाली के लिए जरूरी रही है. पीएम ने कहा अब आजादी के इस अमृतकाल में हम नई संसद में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि मंगलवार को नई संसद का पहला दिन कैसा रहने वाला है और क्या कार्यक्रम होने हैं.

कैसा होगा आज का कार्यक्रम? 

सुबह 9.30 बजे लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की ज्वाइंट ग्रुप फोटो होगी. इस ग्रुप में तीन फोटो ली जाएंगी. पहली फोटो में, लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य होंगे. दूसरी फोटो में राज्यसभा सदस्य और तीसरी फोटो में लोकसभा के सदस्य होंगे. ग्रुप फोटो संसद की पुरानी इमारत के कोर्टयार्ड 1 (गेट नंबर 1 और सेंट्रल हॉल के बीच) ली जाएंगी. आज ही नई संसद में जाने का भी कार्यक्रम है, जो दोपहर तक होने वाला है.  

दरअसल, प्रधानमंत्री समेत वरिष्ठ मंत्री और लोकसभा एवं राज्यसभा के सभी सांसद सुबह 11 बजे सेंट्रल हॉल पहुंचेंगे. यहां पर सभी सदस्य संसद की समृद्ध धरोहर की याद में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तथा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेंगे.  फिर पीएम मोदी सेंट्रल हॉल से संविधान की कॉपी लेकर नए भवन तक पैदल जाएंगे और सभी सांसद उनके पीछे चलेंगे. संभव है कि पीएम के पीछे-पीछे सिर्फ एनडीए के सांसद ही जाए. 

कैसा रहने वाला है संसद का पहला दिन? 

नए संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 1.30 बजे शुरू होगी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2.15 बजे शुरू की जाएगी. इस तरह नई संसद के दोनों ही सदनों में सदस्य प्रवेश कर जाएंगे. महिला आरक्षण बिल को केंद्रीय कैबिनेट के जरिए पास कर दिया है. सूत्रों की मानें तो बुधवार को इसे पेश किया जा सकता है. ऐसे में ये साफ हो गया है कि मंगलवार के दिन संसद में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: आज से नए संसद में शिफ्ट होगा कामकाज, पेश हो सकता है महिला आरक्षण बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget