एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: आमने-सामने CM और राज्यपाल, जवाबी चिट्ठी में उद्धव बोले- PM से करें 4 दिन का संसद सत्र बुलाने की मांग

Maharashtra Politics: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम उद्धव ठाकरे से महिला सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा के लिए विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. 

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सीएम उद्धव ठाकरे के बीच विवाद के दूसरा अध्याय की शुरुआत हो गई है. राज्यपाल कोश्यारी ने मुंबई के साकीनाका में महिला के साथ हुए रेप और हैवानियत की घटना के बाद राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और महिला सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए सीएम ठाकरे को एक पत्र लिखा है. उन्होंने सीएम उद्धव से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की मांग की है. 

राज्यपाल के पत्र का जवाब सीएम उद्धव ठाकरे ने भी देने में देरी नहीं की है. सीएम उद्धव ने राज्यपाल को लिखे तीन पन्ने के पत्र में कहा है कि साकीनाका घटना पर आपने चिंता व्यक्त की है, सरकार भी चिंतित है. सीएम ने कहा कि दिल्ली, गुजरात, कश्मीर, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं हुई हैं. ऐसे में पीड़ित महिलाओं की आपसे अपेक्षाएं हैं, आप पीएम मोदी से गुज़ारिश कर संसद का चार दिवसीय सत्र बुलाकर देश भर में महिलाओं पर हुए अत्याचार पर चर्चा करने की विनती करें. 

क्या है पूरा विवाद

दरअसल साकीनाका घटना के बाद बीजेपी की महिला विधायकों ने राज्य में बढ़ रहे महिला अत्याचार को लेकर एक निवेदन राज्यपाल को दिया था. जिसके बाद राज्यपाल ने महिला विधायकों की विनती पर सीएम को महिला अत्याचार पर दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने को कहा. लेकिन राज्यपाल के पत्र का सीएम ने जो उत्तर दिया उस पर बीजेपी महिला विधायकों ने जमकर नाराज़गी जताई है. वहीं, सीएम ने राज्यपाल को लिखे पत्र को मंत्रालय के सामने जलाकर विरोध जताया.  

राजनीतिक उत्तर दे रहे हैं CM उद्धव 

बीजेपी महिला विधायक मनीषा चौधरी और भारती लवेकर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहां कि सीएम का पत्र देखकर लग रहा है कि ये पूरी तरह राजनीतिक है. सीएम हमें मुलाकात के लिए वक्त नहीं देते हैं, इसलिए हमने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा. उन्होंने हमारा मान रखते हुए हमारी बात सीएम से की, लेकिन महिलाओं की संवेदना को छोड़िए सीएम राजनीतिक उत्तर दे रहे हैं. साफ़ है कि सीएम को महिलाओं से कोई लेना देना नहीं है.

Who Is Anand Giri: नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में आरोपी आनंद गिरि कौन है? कैसे वो महंत तक पहुंचा, जानें सब कुछ 

Covishield Vaccine: कोविशील्ड को मान्यता नहीं देने का मुद्दा भारत ने ब्रिटेन के सामने उठाया, कहा- भेदभाव से भरी है नई पॉलिसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget