एक्सप्लोरर

Female Cadets in NDA: अगले साल खुलेंगे लड़कियों के लिए NDA के दरवाज़े, तैयार हो रहे हैं मापदंड

Female Cadets in NDA: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अगले साल मई में लड़कियों को भी NDA में शामिल करने की अधिसूचना जारी हो जाएगी.

Female Cadets in NDA: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि मई 2022 में लड़कियों को भी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल करने की अधिसूचना जारी हो जाएगी. उससे पहले तीनों सेनाओं के विशेषज्ञ महिला कैडेट के चयन के मापदंड तैयार करने में लगे हैं. चुनी जाने वाली लड़कियों की ट्रेनिंग के पैमानों पर भी निर्णय लिया जा रहा है. साथ ही, महिला कैडेट को अकादमी में रखने के लिए बुनियादी ढांचे और सपोर्ट स्टाफ की आवश्यकताओं का भी आकलन किया जा रहा है.

लड़कियों को सेना में भर्ती के लिए समान अवसर देने की मांग के लिए वकील कुश कालरा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इसमें कहा गया है कि सेना में युवा अधिकारियों की नियुक्ति करने वाले नेशनल डिफेंस एकेडमी लड़कों को ही दाखिला मिलता है. ऐसा करना उन योग्य लड़कियों के मौलिक अधिकारों का हनन है, जो सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहती हैं. 8 सितंबर को हुई सुनवाई में केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि उसने लड़कियों को भी NDA के ज़रिए सेना में कमीशन देने का निर्णय लिया है. अब उसी के बारे में हलफनामा दाखिल किया गया है.

रक्षा मंत्रालय की तरफ से दाखिल हलफनामे में कहा गया है कि तीनों सेनाएं NDA के माध्यम से महिला अधिकारियों की नियुक्ति के लिए तैयार हैं. उससे पहले आवश्यक मानक तय किए जा रहे हैं. हलफनामे में बताया गया है कि 10+2 की परीक्षा पास करने वाले साढ़े 16 से साढ़े 19 साल के कैडेट भर्ती किए जाते हैं. सिर्फ शारीरिक रूप से फिट कैडेट ही चुने जाते हैं. लड़कों के शारीरिक मापदंड तय हैं. लड़कियों के लिए मापदंड तय करने पर चर्चा चल रही है. उसी तरह यह भी देखा जा रहा कि लड़कियों के लिए ट्रेनिंग के तरीके में किस तरह का बदलाव किया जाए जो उनके लिए सही हो और सेना की ज़रूरतों को भी पूरा करता हो.

मंत्रालय ने बताया है कि अभी यह भी तय किया जाना है कि सेना के किस अंग में कितनी महिला अफसर के लिए जगह होगी. फिलहाल NDA में कैडेट को केबिनों में रखा जाता है. महिला कैडेट के लिए केबिन के निर्माण, उनकी निजता की ज़रूरतों का ध्यान रखते हुए दूसरे बुनियादी ढांचों को बनाने पर भी विचार चल रहा है. लड़कियों की ट्रेनिंग के लिए ज़रूरी सहायक स्टाफ को लेकर भी निर्णय लिया जाना है.

इन सभी बातों की जानकारी देते हुए केंद्र ने कोर्ट को आश्वस्त किया है कि यूपीएससी मई 2022 में लड़कियों से भी NDA प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए अधिसूचना जारी कर देगा. यानी अगले साल लड़कियां भी NDA प्रवेश परीक्षा दे सकेंगी. उसे पास करने वाली और शारीरिक मापदंड पूरे करने वाली लड़कियों को अकादमी में दाखिला मिल सकेगा.

रिसर्च से खुलासा: भारत में हर 670 लोगों पर है सिर्फ एक नर्स, जानिए क्या कहता है WHO का नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget