एक्सप्लोरर

बीजेपी को घेरने की तैयारी में शिवसेना, PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उद्धव फूंकेंगे 'हिंदुत्व' की तुरही

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और अयोध्या जाएंगे. शिवसेना 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को 'हिंदुत्व' के मुद्दे पर घेरना चाहती है.

नई दिल्ली: केंद्र और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की शिवसेना से तल्खी चरम पर है. मराठा आंदोलन, अविश्वास प्रस्ताव, महिला सुरक्षा, गोरक्षा के बाद अब शिवसेना ने हिंदुत्व के मसले पर बीजेपी को घेरने का फॉर्मूला तैयार किया है. इसके तहत शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और अयोध्या जाएंगे. इसी दौरे को लेकर पार्टी सचिव और उद्धव ठाकरे के पीए ने मुंबई में पोस्टर लगाए हैं. जिसमें अयोध्या और वाराणसी में उद्धव का साथ देने की अपील की गई है.

शिवसेना 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को 'हिंदुत्व' के मुद्दे पर घेरना चाहती है. दरअसल, राम मंदिर के मुद्दे शिवसेना लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रही है. शिवसेना का कहना है कि सत्ता में आने के बाद बीजेपी राम मंदिर के वायदों को भूल गई.

पिछले दिनों शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि पिछले 25 वर्षो से शिवसेना और बीजेपी सहयोगी हैं, क्योंकि दोनों हिंदुत्व की विचारधारा, हिंदुओं के दर्जे, राष्ट्रीय हित और देश की सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर समान राय रखते हैं.

ठाकरे ने कहा, "लेकिन हिंदुत्व क्या है, मैं मेरे पिता शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे से अक्सर यह पूछता था. उनका जवाब होता था कि राष्ट्रीयता हमारा हिंदुत्व है. हम नहीं चाहते कि हिंदू केवल मंदिर में जाकर घंटियां बजाएं, चोटी रखें और जनेऊ धारण करें. बालासाहेब के हिंदुत्व के विचारों को अब प्रचारित और लागू किया जाना चाहिए."

2019: शिवसेना से टूट जाएगा संबंध, अमित शाह बोले- अकेले लड़ने की तैयारी शुरू करें

राष्ट्रवाद पर बहस के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधते हुऐ ठाकरे ने कहा कि बीजेपी के पास यह फैसला करने का अधिकार नहीं है कि कौन राष्ट्रवादी हैं और कौन नहीं.

लोकसभा में पिछले सप्ताह बीजेपी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान शिवसेना ने सदन में अनुपस्थित रहने का निर्णय लिया था. उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव सत्तारूढ़ दल द्वारा लोगों के साथ किए गए धोखे का परिणाम है.

उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर निशाना, कहा- भारत में गायें सुरक्षित हैं, लेकिन महिलाएं नहीं

मराठा आरक्षण के लिए फिर से शुरू हुए आंदोलन के बीच कल ही शिवसेना के सांसद संजय राउत ने दावा किया था कि बीजेपी के अंदर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को बदलने की बात चल रही है. राउत ने कहा कि राज्य की वर्तमान स्थिति ‘चिंताजनक’ है और राज्य सरकार इससे ‘निपटने में सक्षम नहीं है.’ ध्यान रहे की फडणवीस सरकार में शिवसेना अहम सहयोगी है.

महाराष्ट्र: शिवसेना का दावा-BJP में हो रही सीएम बदलने की चर्चा, BJP ने किया खंडन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget