एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray Rally: 'मेरे पिता का नाम मत चुराओ', बोले उद्धव ठाकरे, ECI को बताया 'चूना लगाओ' आयोग

Maharashtra Politics: पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं कि वह महाराष्ट्र में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगे न कि बालासाहेब ठाकरे के नाम पर.

Uddhav Thackeray Rally: शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न गंवाने के बाद अपनी पहली सार्वजनिक रैली में उद्धव ठाकरे ने रविवार (6 मार्च) को चुनाव आयोग, बीजेपी और शिंदे गुट पर जमकर निशाना साधा. चुनाव आयोग (ECI) ने हाल ही में उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका देते हुए शिवसेना (Shiv Sena) का नाम और सिंबल महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के गुट को दे दिया था. ठाकरे गुट ने चुनाव आयोग के इस फैसले पर आपत्ति जताई थी. आपको बताते हैं उद्धव ठाकरे के भाषण की 5 बड़ी बातें.

1. उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि गोमूत्र छिड़कने से आजादी नहीं मिलती. क्या गोमूत्र छिड़क कर हमारे देश को आजादी मिली थी? क्या ऐसा हुआ कि गोमूत्र छिड़का गया और हमें आजादी मिल गई? ऐसा नहीं था. स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया और फिर हमें आजादी मिली. 

2. चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि वह इस फैसले को कभी स्वीकार नहीं करेंगे. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने कहा कि आप शिवसेना का चुनाव चिह्न और पार्टी का नाम चुरा सकते हैं, लेकिन आप पार्टी नहीं चुरा सकते. मैं विशेष रूप से चुनाव आयोग से कहना चाहता हूं कि अगर आपकी आंख में मोतियाबिंद नहीं है तो कृपया आकर देखें कि शिवसेना क्या है. ये 'चूना लगाओ आयोग' है. वे चुनाव आयोग के रूप में रहने के लायक नहीं हैं क्योंकि वे केंद्र के गुलाम हैं.

3. उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस आधार पर उन्होंने दावा किया है कि शिवसेना उनकी है, वह गलत है. मैं ऐसा इसलिए कह सकता हूं क्योंकि शिवसेना का गठन मेरे पिता ने किया था न कि चुनाव आयोग ने. चुनाव आयोग शिवसेना को तोड़ने की कोशिश नहीं कर रहा है, लेकिन आप हिंदुओं की मराठी मानुष की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

4. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के बारे में कोई भी नहीं जानता था. ये वो वक्त था जब बालासाहेब ठाकरे उनके पीछे खड़े थे. वे अब ऐसा खराब व्यवहार कर रहे हैं. उनका काम है पहले उन लोगों को खत्म करो जिन्होंने एक बार तुम्हारा साथ दिया था. हमें चुनाव आयोग का फैसला मंजूर नहीं है. मैं इसे शिवसेना कहना जारी रखूंगा. 

5. उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरदार पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया, उन्होंने सरदार पटेल का नाम चुराया. इसी तरह, उन्होंने सुभाष चंद्र बोस को चुरा लिया और बालासाहेब ठाकरे के साथ भी ऐसा ही किया. लोगों को ये तय करना होगा कि वे मुझे चाहते हैं या एकनाथ शिंदे को. मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करूंगा, लेकिन चुनाव आयोग के फैसले को नहीं. 

ये भी पढ़ें- 

Holi 2023 Advisory: होली पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस तैयार, दिल्ली-मुंबई और यूपी में ये है एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget