एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'महाराष्ट्र को कलंकित कर रही बीजेपी, नागपुर में बैठे भीष्म पितामह', सामना में किया गया कटाक्ष

Maharashtra Politics News: उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना के मुखपत्र सामना में कहा गया कि बीजेपी नेता सदाभाऊ खोत ने शरद पवार को शैतना कहा, तो फडणवीस ने खोत की भाषा पर आपत्ति नहीं जताई.

Maharashtra Political Crisis: पिछले दिनों महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एक बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मचा दिया. उन्होंने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को नागपुर का कलंक कह दिया, जिसके बाद जुबानी जंग शुरू हो गई. बीजेपी ने इस बयान की जमकर आलोचना की तो वहीं, उद्धव अपने बयान पर डटे रहे और कहा कि क्या भाजपा के नेता दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाते और उन पर कलंक का कटाक्ष नहीं करते.

इस बीच उद्धव के गुट वाली शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी इस मुद्दे को उठाया गया है. इसमें महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपरा को कलंकित करने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा गया है.

क्या कहा गया है सामना में?
सामना में कहा गया कि महाराष्ट्र की राजनीति, भाषा, परंपरा को पूरी तरह से कलंकित करने का काम बीजेपी पिछले ढाई सालों से कर रही है और उसके भीष्म पितामह नागपुर में बैठे हैं. आगे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, बीजेपी नेता सदाभाऊ खोत का जिक्र करते हुए कहा गया कि इन्हें देवेंद्र फडणवीस ने राजनीति में पाला-पोसा और बड़ा किया और ये लोग शरद पवार से लेकर उद्धव ठाकरे तक के लिए किन शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. सामना में यह भी कहा गया कि कलंक प्रकरण से दो दिन पहले सदाभाऊ खोत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को शैतान कहकर संबोधित किया, लेकिन खोत की भाषा परंपरा और संस्कृति के अनुरूप नहीं है, ऐसी आवाज फडणवीस या किसी और बीजेपी नेताओं ने नहीं उठाई.

सामना में महाराष्ट्र की सियासत में हुए बड़े बदलाव का भी जिक्र किया गया और कहा कि शिंदे गुट-अजित पवार गुट के बीतशीतयुद्ध चल रहा है और शिंदे गुट के साथ देवेंद्र फडणवीस के संबंध भी अच्छे नहीं हैं, उसी में अजित पवार और 40 लोग आ गए इसलिए शिंदे गुट की हवा ही निकल गई. इसमें अजित पवार के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा गया कि वे कहते थे कि एकनाथ शिंदे के हाथ के नीचे काम नहीं करेंगे और अब उनके जूनियर सहकर्मी बन गए. सामना में यह भी भविष्यवाणी की गई है कि जल्द ही महाराष्ट्र की व्यवस्था बदलेगी और नई सिंहासन फिल्म देखने को मिलेगी, जिसका दावा अजित पवार गुट के लोग खुले तौर पर कर रहे हैं.

उद्धव के किस बयान पर भड़की बीजेपी
10 जुलाई को उद्धव ठाकरे ने फडणवीस को लेकर नागपुर में एक बयान दिया था, जिस पर बीजेपी भड़की हुई है. उन्होंने कहा था, "भाजपा नेता (फडणवीस) नागपुर पर एक कलंक हैं, क्योंकि उन्होंने कहा था कि वह एनसीपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी उन्होंने ऐसा किया।" उनके इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई और देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए उद्धव को दिमाग का इलाज कराने की सलाह दी थी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनकी इस हालत को देखते हुए उनके किसी भी बयान पर प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें:

Indian Economy: 5 कारण, जिनके चलते भारत का होगा ये दशक, टॉप अमेरिकी फाइनेंस कंपनी ने बताया, मोदी सरकार की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget