एक्सप्लोरर

Maharashtra Crisis: कुछ ऐसे पलटी महाराष्ट्र की सियासी बाजी, उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद अब BJP कर रही सरकार बनाने की तैयारी

Uddhav Thackeray Resigns: मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद अब BJP ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है.

Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के इस्तीफे के बाद बीजेपी की सरकार बननी तय है. इसकी खुशी बीजेपी (BJP) खेमे में साफ देखी जा रही है. राजनीतिक हलचल के बीच देवेंद्र फडणवीस ताज प्रेसिडेंसी होटल पहुंचे, जहां बीजेपी के विधायक ठहरे हैं. यहां उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी मनाई. इस मौके पर महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी मौजूद रहे. विधायकों ने इस दौरान 'हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, देवेंद्र फडणवीस जैसा हो' के नारे लगाए.

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व और फडणवीस के बीच सरकार बनाने का दावा ठोकने को लेकर बातचीत हुई है. बीजेपी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की तरफ से सरकार बनाने का निमंत्रण मिलने का इंतज़ार कर रही है.

माना जा रहा है कि फडणवीस ही अगली सरकार के मुखिया होंगे और इस सरकार में शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे उनके डिप्टी होंगे. शिंदे के खेमे के विधायकों को कई महत्वपूर्ण मंत्रालय मिल सकते हैं, इसके लिए फॉर्मूला बीजेपी ने तैयार कर लिया है.

सुप्रीम कोर्ट का इनकार

दरअसल, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य विधानभवन के सचिव को कल सुबह 11 बजे ठाकरे का शक्ति परीक्षण कराने को कहा था. इस फैसले को शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. शीर्ष अदालत ने तीन घंटे से अधिक समय तक सुनवाई करने के बाद रात के करीब 9 बजे अपना फैसला सुनाया. कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. 

इसके फौरन बाद उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की. साथ ही अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों का जिक्र किया. इसके साथ ही कांग्रेस और एनसीपी नेतृत्व का धन्यवाद किया. 

महाराष्ट्र में सियासी संकट करीब एक हफ्ते पहले तब शुरू हुई थी, जब वरिष्ठ मंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में बगावत कर दी थी. शिंदे के गुट में शिवसेना के 35 से अधिक विधायक शामिल हो गए थे और करीब एक हफ्ते तक गुवाहाटी के होटल में रुकने के बाद बुधवार की रात गोवा पहुंचे.

सियासी हलचल के बीच देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की थी. इसी के बाद फडणवीस राज्यपाल से मिले और इसके बाद उन्होंने फ्लोर टेस्ट के लिए आदेश दिए.

Uddhav Thackeray Resigns: फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे का CM पद से इस्तीफा, विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget