एक्सप्लोरर

गोवंश रक्षा स्कीम को बंद करने की तैयारी में ठाकरे सरकार, बीजेपी ने कहा-शिवसेना ने किया सरेंडर

देवेंद्र फडणवीस सरकार में शुरू की गई गोवंश रक्षा योजना को उद्धव ठाकरे सरकार बंद करने की तैयारी कर रही है. हालांकि सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

मुंबई: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र विकास आघाड़ी पिछली देवेंद्र फडणवीस सरकार का एक और फैसला बदलने का मन बना रही है. महाराष्ट्र में बीफ बैन के बाद देवेंद्र फडणवीस सरकार ने गाय और गोवंश की रक्षा के लिए गोवर्धन गोवंश सेवा केंद्र की शुरुआत की थी जिसे उद्धव ठाकरे सरकार अब गैर जरूरी समझ रही है.

पिछली बीजेपी-शिवसेना सरकार में गौशाला के निर्माण कार्य, गौवंश रक्षा, पशु संवर्धन और पशुपालन बढ़ाने के उद्देश्य से सेवा केंद्र बनाया गया था. अब महाराष्ट्र सरकार में दुग्ध और पशुपालन मंत्री सुनील केदार ने पिछली सरकार के इस फैसले पर समीक्षा की बात कही है.

सुनील केदार ने एक अखबार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "अभी तक हम किसी निर्णय पर नहीं पहुंचे हुए हैं. विभाग को पुरानी सरकार के इस फैसले को लेकर समीक्षा करने को कहा गया है. विभाग को एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है कि कितने फंड का इस्तेमाल कहां किया गया और इस स्कीम का कितना लाभ हुआ."

महाराष्ट्र सरकार के सूत्रों का कहना है कि गोवर्धन गोवंश सेवा केंद्र (जीजीएसके) फंड अब नई सरकार जारी नहीं करेगी, क्योंकि ना ही कांग्रेस, ना एनसीपी और ना ही शिवसेना इस स्कीम को बढ़ाने के पक्ष में है. मौजूदा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र विकास आघाड़ी द्वारा गोवर्धन गोवंश सेवा केंद्र स्कीम को आगे ना बढ़ाने की एक वजह यह भी है कि अधिकतर गोवंश सेवा केंद्र आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों के हैं.

हालांकि इस मुद्दे पर एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना ने अपना आधिकरिक पक्ष नहीं रखा है, जबकि बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना पर तंज कसा है. सोमैया ने कहा, "एक और रोक, शिवसेना का एक बार फिर सरेंडर. कांग्रेस-एनसीपी के दबाव में गौरक्षा गोवंश रक्षा स्कीम रद्द किया जा रहा है. यह स्कीम बीजेपी और शिवसेना सरकार द्वारा लाई गई थी. छत्रपति शिवाजी महाराज को गो प्रतिपालक नाम से जाना जाता था."

ये भी पढ़ें

क्या रश्मि ठाकरे के लिए सियासी जमीन तैयार कर रही है शिवसेना? सियासी गलियारों में चर्चा तेज बंगाल: TMC ने लॉन्च किया 'बंगाल का गौरव ममता' चुनावी कैंपेन, जानें क्या है तैयारी

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget