एक्सप्लोरर

बंगाल: TMC ने लॉन्च किया 'बंगाल का गौरव ममता' चुनावी कैंपेन, जानें क्या है तैयारी

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. पार्टी ने आज से बंगाल का गौरव ममता नाम से कैंपेन की शुरुआत की जिसके तहत पार्टी बंगाल के हर हिस्से को कवर करने की कोशिश में जुटी है.

कोलकाता: गृह मंत्री अमित शाह ने एक मार्च को कोलकाता के शहीद मीनार मैदान से सीएए और एनआरसी के समर्थन में एक रैली की. इस रैली को 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल केविधानसभा चुनाव के आगाज के तौर पर भी देखा जा रहा है. ठीक उसी के अगले दिन यानी आज पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव से पहले 'बंगाल का गौरव ममता' के नाम से बड़े कैंपेन की शुरुआत की है.

आज से शुरू होकर 10 मई तक चलने वाले 75 दिनों के इस बड़े कैंपेन के तहत तृणमूल कांग्रेस बंगाल के हर हिस्से को कवर करने की तैयारी में है. जानकारी के मुताबिक 75 दिनों के इस कैंपने में टीएमस के 75 हजार से ज्यादा नेता, पांच लाख के करीब जमीनी कार्यकर्ता कुल 21 हजार से ज्यादा मीटिंग करेंगे और इस दौरान तकरीबन 41 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरे बंगाल में की जाएगी. पार्टी का अनुमान है कि इस दौरान सवा लाख के करीब नए लोग टीएमसी से जुड़ेंगे और ये कैंपेन ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा.

बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल काफी महत्वपूर्ण राज्य है. इसीलिए 2014 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही बीजेपी लगातार बंगाल में मेहनत कर रही है. 2021 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बंगाल के शहरी इलाकों में निकाय चुनाव भी होने वाले हैं और टीएमसी का ये कैंपेन निकाय चुनाव पर भी काफी असर डालेगा. विधानसभा चुनाव से पहले निकाय चुनावों से ही आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीतिक स्थिति का हाल पता चलेगा.

ये भी पढ़ें

दिल्ली हिंसा: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, किसी भी सदन में जवाब के लिए गृहमंत्री तैयार- सूत्र दिल्ली हिंसा: ओवैसी बोले- राजधानी में चली गईं 45 जानें, पीएम की चुप्पी देश में गूंज रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget