एक्सप्लोरर

क्या रश्मि ठाकरे के लिए सियासी जमीन तैयार कर रही है शिवसेना? सियासी गलियारों में चर्चा तेज

हाल ही में उद्धव ठाकरे ने अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे को सामना का संपादक बनाया है. इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अब रश्मि जल्द ही राजनीति में भी नजर आएंगी. ऐसा माना जा रहा है कि शिवसेना उनके लिए सियासी जमीन तैयार कर रही है.

मुंबई: उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि को शिवसेना के मुखपत्र सामना का संपादक बनाए जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं. सियासी हलकों में ये माना जा रहा है कि ऐसा करके रश्मि ठाकरे को भी सीधे तौर पर राजनीति में उतारने की तैयारी हो रही है.

रविवार की सुबह सामना के पाठक उस वक्त आश्चर्यचकित हो गए जब उन्होंने संपादक की जगह पर रश्मि ठाकरे का नाम देखा. इस जगह पर पहले सामना के संस्थापक संपादक बाल ठाकरे का नाम छपता था. उनके निधन के बाद उद्धव ठाकरे संपादक बने. उद्धव के सीएम बनने के बाद ये जिम्मेदारी संजय राऊत ने संभाली और अब आखिरकार इस पद पर रश्मि ठाकरे को बिठा दिया गया है. संजय राऊत पहले की तरह अखबार के कार्यकारी संपादक ही रहेंगे और रश्मि ठाकरे तकनीकी तौर पर उनकी बॉस होंगीं.

रश्मि ठाकरे को संपादक बनाए जाने के कई मतलब निकाले जा रहे हैं. एक कारण ये माना जा रहा है कि रश्मि ठाकरे को जल्द ही पूरी तरह से राजनीति में उतारने की तैयारी हो रही है. रश्मि ठाकरे पार्टी के कार्यक्रमों में अक्सर अपने पति उद्धव के साथ नजर आतीं रहीं हैं. हालांकि वे मीडिया से बात नहीं करतीं हैं और ना ही कभी उन्हें भाषण देते देखा गया लेकिन माना जा रहा है कि राजनीति की उन्हें अच्छी खासी समझ है. पर्दे के पीछे से शिवसेना की रणनीति बनाए जाने में उनकी भी भूमिका होती है, ऐसा सियासी हलकों में माना जाता है.

रश्मि ठाकरे को संपादक बनाए जाने के पीछे दूसरा कारण ये माना जा रहा है कि ठाकरे परिवार शिवसेना के सबसे बड़े हथियार पर अपना नियंत्रण रखना चाहता है. शिवसेना को बड़ा करने में और विरोधियों को आड़े हाथों लेने में और चुनावों में कामयाबी दिलाने में सामना की अहम भूमिका रहती है. ऐसे में ठाकरे परिवार अखबार के सर्वोच्च पद पर अपना ही सदस्य रखना चाहता है.

तीसरा कारण ये माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे को संजय राऊत के पर कतरने की जरूरत महसूस हुई. पिछले साल महाराष्ट्र चुनाव नतीजे आने के बाद संजय राऊत ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनवाने में जो भूमिका निभाई और जिस आक्रमकता से वे पार्टी का पक्ष मीडिया में रख रहे थे, उससे उनका कद काफी बढ़ गया था. ठाकरे परिवार हमेशा इस कोशिश में रहता है कि शिवसेना में कभी कोई उनसे ज्यादा प्रभावशाली नहीं होना चाहिए. इसी सोच के तहत माना जा रहा है कि राऊत के पर कतरे गए हैं.

रविवार को एबीपी न्यूज संवाददाता जब संजय राऊत के घर उनकी प्रतिक्रिया जानने पहुंचे तो वे बेहद उखड़े मूड में नजर आए, हालांकि इस फैसले से पार्टी के प्रति उनकी वफादारी कम नहीं हुई ये जताने के लिए उन्होने कहा, "बालासाहब ने मुझे अपना भक्त प्रहलाद चुना था. ना मैं उससे कम हूं और ना ज्यादा."

वैसे कुछ लोग इस फैसले पर ये कहकर उद्धव ठाकरे पर चुटकी ले रहे हैं कि पहले उन्होंने राजनीति में अनुभवहीन अपने बेटे आदित्य को कैबिनेट मंत्री बनाया और अब पत्रकारिता में अनुभवहीन अपनी पत्नी रश्मि को संपादक बना दिया है.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: विवाद के बाद शिवसेना की सफाई, मुस्लिमों को 5% आरक्षण पर विचार नहीं दिल्ली हिंसा: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, किसी भी सदन में जवाब के लिए गृहमंत्री तैयार- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget