एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, MLC मनीषा कायंदे ने छोड़ा साथ, आज शाम शिंदे गुट में होंगी शामिल

Maharashtra Politics: शिवसेना में दो फाड़ के वक्त कायंदे ने उद्धव ठाकरे का साथ नहीं छोड़ा था लेकिन अब उन्होंने एकनाथ शिंदे के साथ जाने का फैसला किया है.

Manisha Kayande Join Shiv Sena: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है. ये झटका भी उन्हें एकनाथ शिंदे गुट ने ही दिया है. महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य (MLC) मनीषा कायंदे ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया है. वे आज शाम शिवेसना (शिंदे गुट) में शामिल होंगी.

शिवसेना नेता संजय सिरसाट ने बताया कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की एमएलसी मनीषा कायंदे आज शाम शिवसेना में प्रवेश करेंगी. रविवार (18 जून) शाम 5 बजे वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में सरकारी निवास स्थान वर्षा बंगले पर शिवसेना की सदस्यता लेंगी.

शिवसेना यूबीटी का राज्यव्यापी शिविर

मनीषा कायंदे के एकनाथ शिंदे के साथ जाने की खबर ऐसे समय में आई है जब शिवसेना उद्धव गुट के राज्यव्यापी पदाधिकारी शिविर का आयोजन हो रहा है. ये आयोजन रविवार (18 जून) को सुबह वर्ली में 10 बजे से शुरू है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा. 

कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे राज्यभर से आए पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे. शिवसेना UBT विधायक मनीषा कायंदे के शिंदे गुट में प्रवेश करने की खबर के बाद, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की क्या प्रतिक्रिया रहेगी? इस कार्यक्रम में यह स्पष्ट होगा.

संजय राउत ने मनीषा कायंदे को बताया स्वार्थी

मनीषा कायंदे के शिंदे गुट में जाने की रिपोर्ट पर उद्धव गुट के संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है. एबीपी न्यूज से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, कुछ लोग स्वार्थ के लिए पार्टी में शामिल होते हैं और स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ देते हैं. शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि उनके (मनीषा कायंदे) जाने से शिवसेना को कोई झटका नहीं लगा है.

राउत ने आगे कहा, हमने स्वार्थी लोगों की पहचान करने में गलती की है. मैंने बार-बार कहा है कि पिछले कई सालों में यह गलती हुई है. आगे इसका ध्यान रखा जाएगा. अगर ऐसे लोगों को पार्टी में आने दिया जाए तो भी उन्हें जिम्मेदारी का कोई पद नहीं दिया जाना चाहिए. राउत ने कहा कि मैं उद्धव ठाकरे से भी इस बारे में चर्चा कर रहा हूं.

यह भी पढ़ें

Maharshtra: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 5 महीने में 391 किसानों ने की आत्महत्या, हर रोज 3 किसान लगा रहे मौत को गले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget