एक्सप्लोरर

बीजेपी-शिवसेना के बीच चल रहा है खेल, कहीं दिखे साथ तो कहीं साधा निशाना

बीजेपी और उसकी सहयोगी शिवसेना के संबंधों में खटास है और शिवसेना ने कई मौकों पर सरकार की विभिन्न नीतियों की आलोचना की है, ऐसे में दोनों नेताओं का साथ-साथ कार्यक्रम में शिरकत करना मायने रखता है.

मुम्बई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक के निर्माण की शुरुआत के लिए बुधवार को आयोजित वास्तु पूजन कार्यक्रम में संयुक्त रूप से शामिल हुए. बीजेपी और उसकी सहयोगी शिवसेना के संबंधों में खटास है और शिवसेना ने कई मौकों पर सरकार की विभिन्न नीतियों की आलोचना की है, ऐसे में दोनों नेताओं का साथ-साथ कार्यक्रम में शिरकत करना मायने रखता है. शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी है.

इस बीच, शिवसेना ने सामना में प्रकाशित एक संपादकीय में बीजेपी पर निशाना साधना जारी रखा और कहा कि बाल ठाकरे का विचार था कि केवल हिंदुत्व ही देश को बचा सकता है और उनके इस विचार के चलते बीजेपी सत्ता में आयी. इसमें लिखा गया, ''वर्तमान स्थिति और देश जिस रास्ते पर चल रहा है, वह सही नहीं है. आज देश में मर्दों के शासन की जरूरत है. आज भी सीमा पर पाकिस्तानियों द्वारा हमला किया जा रहा है, सैनिक कश्मीर में मर रहे हैं, जबकि हम केवल सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय लेकर अपना जोश दिखा रहे हैं.''

महाराष्ट्र कैबिनेट ने मंगलवार को ठाकरे स्मारक के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किये थे. इस कदम को लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी द्वारा अपनी सहयोगी शिवसेना तक पहुंच बनाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. बाल ठाकरे की 93वीं जयंती के मौके पर बुधवार को फडणवीस और ठाकरे ने मध्य मुम्बई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में स्मारक स्थल पर संयुक्त रूप से गणेश पूजन और वास्तु पूजन किया.

कार्यक्रम में स्मारक के लिए चिह्नित जमीन को शहरी निकाय द्वारा आधिकारिक रूप से उस ट्रस्ट को हस्तांरित किया गया जिसका गठन ढांचे के निर्माण की देखरेख करने के लिए किया गया है. समुद्र के पास स्थित इस सम्पत्ति का निर्माण 1928 में किया गया था और इसका क्षेत्रफल करीब 11500 वर्ग मीटर है और वर्तमान में यह मुम्बई के महापौर का बंगला है.

इस कार्यक्रम में बीजेपी और शिवसेना के कई नेता मौजूद थे. इसमें शहर के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर, बृहन्मुम्बई महानगर पालिका (बीएमसी) प्रमुख अजय मेहता और बीजेपी सांसद पूनम महाजन सहित बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक न्यास के सदस्य भी शामिल थे. इस मौके पर फड़णवीस और ठाकरे दोनों को हाथ मिलाते देखा गया.

कार्यक्रम में मौजूद शिवसेना के एक नेता ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच चाय पर एक संक्षिप्त बैठक हुई. उन्होंने कहा, ''यद्यपि इसमें कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई.'' उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री और बीजेपी के अन्य नेता उद्धवजी और उनके परिवार की मौजूदगी में बहुत सहज थे. ऐसा नहीं लग रहा था कि यह ऐसा कार्यक्रम है जिसमें दोनों पार्टियों के नेता मौजूद हों बल्कि (ऐसा प्रतीत हुआ कि) यह एक परिवार के सदस्यों का कार्यक्रम हो.''

परियोजना के लिए निर्धारित जमीन को सौंपने का तौर तरीका पूरे होने के साथ ही स्मारक का निर्माण अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है. एक सूत्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किये जाने की उम्मीद है. शिवसेना ने बीते साल भविष्य के चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की थी और पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार द्वारा ठाकरे स्मारक के लिए धनराशि मंजूर करने के निर्णय का आगामी चुनाव के लिए गठबंधन की संभावनाओं पर कोई असर नहीं होगा.

पश्चिम बंगाल: अमित शाह को नहीं मिली हेलिकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत, बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेरा

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget