एक्सप्लोरर

UCC Issue: 'पूर्वोत्तर के राज्यों ने...', समान नागरिक संहिता पर क्या कुछ बोले एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल?

असम के ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने यूसीसी के विचार को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मुसलमानों का एक अल्लाह, एक नबी और एक कुरान है.

UCC In India: असम के ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने शुक्रवार (14 जुलाई) को यूसीसी को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर यूसीसी देश में लागू की गई तो यह मोदी सरकार के पतन का कारण बनेगी.

एआईयूडीएफ प्रमुख ने दावा किया कि नार्थ ईस्ट के बाकी राज्य मिजोरम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर पहले ही यूसीसी को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार इसे (यूसीसी) कहां लागू करेगी? यह मोदी सरकार के पतन का कारण बनेगी.

'मुसलमानों का एक अल्लाह, एक नबी और एक कुरान'
अजमल ने संवाददाताओं से कहा, असम के मुस्लिमों से मेरा अनुरोध है कि वे यूसीसी पर सुझाव और टिप्पणी न दें. मुसलमानों के एक अल्लाह, एक आस्था, एक नबी (पैगंबर) और एक कुरान है. उनका कहना है कि उत्तर से लेकर दक्षिण और पश्चिम से पूर्व तक लोगों के बीच यूसीसी को लेकर मतभेद हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कई वर्षों से अपने चुनावी घोषणापत्र में लैंगिक न्याय के लिए यूसीसी की मांग करती आ रही है.

विधि आयोग ने 14 जून को राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस यूसीसी पर सार्वजनिक और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों सहित अन्य लोगों से इस पर सुझाव मांगे थे. आज यूसीसी पर सुझाव देने का आखिरी दिन था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूत्रों का कहना है कि सरकार 20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र के अंत तक यूसीसी का ड्राफ्ट सदन में पेश कर सकती है. लिहाजा यूसीसी को लेकर देश में काफी बहस हो रही है और इसको लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. 

वहीं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी यूसीसी के प्रारंभिक विचार को भी यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मुस्लिम पर्सनल लॉ कानून की चीजें शरियत से ली गई हैं, और कुरान के मुताबिक शरियत से छेड़छाड़ करने का अधिकार तो खुद मुसलमान को भी नहीं है लिहाजा सरकार ऐसा कैसे कर सकती है. 

Chandrayaan 3 Launch: ऐतिहासिक मिशन पर चंद्रयान-3, इसरो चीफ ने बताया कब होगी चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग? बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget