एक्सप्लोरर

UAE ने भारत समेत 15 देशों के लोगों को दी वापसी की इजाजत, कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके यात्रियों को ही मिलेगी एंट्री

यूएई के इस फैसले से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल सहित 15 देशों से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. यूएई पहुंचने पर लागों को कोरोना आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी.

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने शुक्रवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मान्यता प्राप्त कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेने वाले 15 देशों के वे लोग 12 सितंबर से यूएई लौट सकते हैं, जिनके पास वैध वीजा है. राष्ट्रीय आपातकालीन संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनसीईएमए) ने टि्वटर पर एक आधिकारिक बयान साझा करते हुए कहा कि जो लोग लौट सकते हैं उनमें वे भी शामिल हैं जो छह महीने से अधिक समय तक विदेश में रहे.

बयान के मुताबिक, “यूएई 12 सितंबर, 2021 से डब्ल्यूएचओ द्वारा मान्यता प्राप्त कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेने वाले उन लोगों को लौटने की अनुमति देता है जिनके पास वैध वीजा है. इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो छह महीने से अधिक समय तक विदेश में रहे थे.”

यूएई के इस फैसले से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्बिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और अफगानिस्तान से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. आगमन आवश्यकताओं के बारे में विवरण देते हुए, यूएई ने कहा कि यात्री संघीय पहचान और नागरिकता प्राधिकरण (आईसीए) की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

यूएई पहुंचने पर यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी. कोविड-19 की मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से जांच रवाना होने के 48 घंटे के भीतर की जानी चाहिए. 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को इस प्रक्रिया से छूट प्रदान की जाएगी.

Attack On America: 9/11 हमले के बाद कैसे बदली दुनिया और कैसे अमेरिका ने लिया इसका बदला

Taliban Government: अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार से पाकिस्तान को है ये उम्मीद, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
Explained: सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget