एक्सप्लोरर

Taliban Government: अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार से पाकिस्तान को है ये उम्मीद, जानें क्या कहा?

Taliban Government: पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर पाकिस्तान बारीकी से नजर रख रहा है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अपनी भूमिका निभाएगा.

Taliban Government: पाकिस्तान ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि तालिबान के नेतृत्व वाली अफगानिस्तान में नई अंतरिम सरकार युद्धग्रस्त देश में 'शांति, सुरक्षा और स्थिरता' लाएगी और अफगान लोगों की मानवीय और विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम करेगी. विदेश कार्यालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार अहमद ने यहां साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है, जिसमें अफगानिस्तान की तात्कालिक जरूरतों और प्रशासनिक संरचना की आवश्यकता को पूरा करने के लिए नए राजनीतिक ढांचे का गठन भी शामिल है.

असीम इफ्तिखार अहमद ने कहा, "हमें उम्मीद है कि नया राजनीतिक प्रशासन अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए समन्वित प्रयास सुनिश्चित करेगा और साथ ही अफगान लोगों की मानवीय और विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम करेगा." उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की शांति में पाकिस्तान का स्थायी हित है. उन्होंने कहा, "हम यह भी उम्मीद करते हैं कि मानवीय संकट से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय अफगान लोगों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने में अपनी उचित भूमिका निभाएगा."

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने क्या कहा?

वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि अफगानिस्तान के प्रति नयी सकारात्मक सोच रखी जानी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि अफगानिस्तान को अलग-थलग करने से अफगान लोगों, क्षेत्र तथा दुनिया के लिए गंभीर परिणाम होंगे.

कुरैशी ने स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अलबेयर्स के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की. अलबेयर्स अफगानिस्तान के ताजा हालात पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचे. दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत से पहले विदेश मंत्रालय में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. कुरैशी ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान को अलग-थलग करने के गंभीर परिणाम होंगे और वो अफगान जनता, क्षेत्र तथा दुनिया के लिए सहायक नहीं होंगे.’’

9/11 US Attack: 20 साल पहले अमेरिकी इतिहास का वो काला दिन, जिसे याद कर आज भी सहम उठते हैं लोग

Afghanistan Crisis: पंजशीर में तालिबान का खूनी खेल, अफगानिस्तान के पूर्व उप-राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के भाई की हत्या की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत ने कर रखा है कब्जा...', अपनी औकात भूल गया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ और आसिफ अली जरदारी ने उगला जहर
'भारत ने कर रखा है कब्जा...', अपनी औकात भूल गया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ और आसिफ अली जरदारी ने उगला जहर
ईरान पर अटैक के लिए ट्रंप को क्यों निकालना पड़ा F-22 रैप्टर? US आर्मी का सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान, जिसने मचाई तबाही
ईरान पर अटैक के लिए ट्रंप को क्यों निकालना पड़ा F-22 रैप्टर? सबसे खतरनाक, जिसने मचाई तबाही
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बहरीन, कुवैत और जॉर्डन... धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला, ट्रंप को करारा जवाब
बहरीन, कुवैत और जॉर्डन... धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget