एक्सप्लोरर

केरल की बाढ़ से मुश्किल में आए लोगों के लिए यूएई ने बढ़ाया हाथ, सभी से की मदद की अपील

संयुक्त अरब आमीरात (यूएई) ने एक कमेटी बनाई है जो केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद का काम करेगी. उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मोख्तुम ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा भी की है.

नई दिल्ली: संयुक्त अरब आमीरात (यूएई) ने एक कमेटी बनाई है जो केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद का काम करेगी. उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मोख्तुम ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा भी की है. उन्होंने सभी से केरल के लोगों की मदद करने की अपील की है. उन्होंने लिखा,"यूएई और भारतीय समुदाय एक होकर बाढ़ प्रभावितों की मदद करेंगे. हमने एक कमेटी बना दी है जो तुरंत अपना काम शुरू कर देगी. सभी से अपील है कि वो भी इसमें योगदान करें." उन्होंने लिखा," केरल के लोग हमारी सक्सेस स्टोरी में हमारे साथ रहे हैं और इसका हिस्सा हैं. हमारी खास जिम्मेदारी बनती है बाढ़ प्रभावितों की मदद और सपोर्ट करने की, खास तौर पर इस पवित्र मौके पर." अपने पहले ट्वीट में उन्होंने कहा,"भारत के केरल राज्य में भयंकर बाढ़ आई है, यह सदी का सबसे बड़ा संकट है, सैंकडो लोग मारे गए हैं, हजारों बेघर हो गए हैं. ईद के मौके पर अपने भारतीय भाईयों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं" केरल में बाढ़ से फिलहाल राहत की उम्मीद कम है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. सूबे के 14 में से 13 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है और अब तक कम से कम 324 लोगों की मौत हो चुकी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद बाढ़ का हवाई जायजा लिया और 500 करोड़ रुपये की तत्काल सहायता देने की घोषणा की. हवाई सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री के साथ केरल के मुख्यमंत्री पीनराई विजयन, राज्यपाल पी सतशिवम और केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50-50 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष से मुआवजा देने का ऐलान किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget