एक्सप्लोरर

Train Accident: एक और रेल हादसा, हावड़ा में दो ट्रेनों की हुई टक्कर, तीन बोगियां पटरी से उतरीं

Howrah Train Accident: हावड़ा के संतरागाछी और शालीमार स्टेशन के बीच तिरुपति एक्सप्रेस दूसरे ट्रेन से टकरा गई. अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और पटरी से उतरे बोगियों को हटाने का काम शुरू हो गया है.

Howrah Train Accident: हावड़ा के संतरागाछी और शालीमार स्टेशन के बीच दो ट्रेन आपस में टकरा गई. संतरागाछी-तिरुपति एक्सप्रेस (खाली) संतरागाछी से शालीमार जा रही थी, साइड लाइन पर एक इंजन दो बोगियों को खींच रहा था. दोनों ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे कुल 3 बोगियां पटरी से उतर गईं.

तीन बोगियां पटरी से उतरी

इस हादसे की वजह से सालिमर-संतरागाछी लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई. हादसे के कारण दो ट्रेनों का समय बदला गया है. तिरुपति एक्सप्रेस की दो बोगियां और दूसरी ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतरा है. रेलवे से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और पटरी से उतरे बोगियों को हटाने का काम शुरू हो गया है. रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. ट्रेनों का परिचालन जल्द सामान्य करने में जुटा हुआ है. (बिनिता गांगुली की रिपोर्ट)

बीते दिनों जलगांव में हुआ था बड़ा हादसा

इससे पहले महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार (22 जनवरी 2025) को एक ट्रेन दुर्घटना में 13 लोगों की मौत और 10 घायल हो गए थे. ब्रेक लगाने के पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से चिनगारी निकलने लगी थी, जिससे यात्रियों को लगा कि आग लग गई है और फिर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जान बचाने के लिए लोग ट्रेन की चेन खींच कर पटरियों पर कूदने लगे. कुछ लोग ट्रेन की एक तरफ पुलिया की दीवार के पास कूदे और कुछ लोग दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक पर उतरे.

शार्प टर्न होने के कारण उन्हें सामने से आने वाली ट्रेन का अंदाजा नहीं लगा. ऐसे में कई यात्री तेज रफ्तार में आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. इसके बाद गुरुवार (23 जनवरी 2025) को रेलवे बोर्ड ने पांच वरिष्ठ पांच वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने इस हादसे की जांच शुरू की. रेलवे की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों को डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया गया. वहीं जिन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया गया था.

ये भी पढ़ें: IITian Someshwar Puri Baba: 'संन्यास भी एक तरह का एडवेंचर', अब ये क्या कर रहे IITian बाबा, क्यों 55 साल में छोड़ी बैंक की नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget